Explore

Search

August 15, 2026 11:13 am

राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय परिसर (खंडपीठ जयपुर) में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। समारोह में प्रातः 9:00  बजे राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश श्री संजीव प्रकाश शर्मा ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर उन्हें राजस्थान पुलिस के जवानों ने सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश गण, पूर्व न्यायाधीश गण, बार एसोसियेशन के पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण, न्यायिक सेवा से जुडे़ अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर