Explore

Search

October 20, 2026 6:36 pm

लेटेस्ट न्यूज़

ये रही पूरी लिस्ट: नए GST रेट से आपकी जेब पर कैसा होगा असर; कार से लेकर फोन तक, सस्ता होगा या महंगा……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

भारत में टैक्स का ढांचा अब बदलने वाला है. GST यानी गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स को लागू हुए कई साल हो गए, लेकिन अब इसके दूसरे चरण यानी GST 2.0 की तैयारी जोरों पर है. बता दें कि यह बदलाव सीधे आपकी जेब पर असर डालेगा. जीएसटी रिफॉर्म के बाद खाने-पीने से लेकर गाड़ियों और टीवी तक कई सामान की कीमतों में बदलाव आ जाएगा. वहीं कुछ चीजें ऐसी हैं जो अब और महंगी हो जाएंगी.

उम्मीद की जा रही है कि सितंबर की जीएसटी काउंसिल मीटिंग में यह बदलाव पास हो जाएगा. और इसके बाद इस साल की दिवाली से पहले बाजार पर इसका असर दिखेगा. ये GST रिफॉर्म कई मायने में आम आदमी के लिए राहत देने वाला माना जा रहा है लेकिन कुछ मामलों ये रिफॉर्म लोगों की जेब पर भारी भी पड़ सकता है.

अब घरवाले चलाएंगे ‘अपनी सरकार’…….’सलमान खान करेंगे Bigg Boss 19 का आगाज……

अब सिर्फ दो टैक्स स्लैब होंगे: 5% और 18%

अब तक देश में 4 टैक्स स्लैब 5%, 12%, 18% और 28% थे. लेकिन GST 2.0 के तहत 12% और 28% वाले स्लैब खत्म कर दिए जाएंगे. इसका मतलब है कि जो प्रोडक्ट अभी 12% टैक्स में थे, वे अब 5% में आएंगे और जो 28% में थे, वे 18% स्लैब में शिफ्ट हो जाएंगे. इससे खाने-पीने की चीजें, घरेलू सामान और छोटी गाड़ियां सस्ती होंगी, जबकि लग्जरी और नुकसानदायक प्रोडक्ट्स पर टैक्स बढ़ेगा.

प्रोडक्ट सस्ता महंगा
लग्जरी कार नहीं 28% से 40% स्लैब में
मोबाइल फोन — नहीं
AC, TV, फ्रिज 28% से 18% स्लैब में नहीं
छोटी कारें 28% से 18% स्लैब में नहीं
हेल्थ इंश्योरेंस 18% से 5% या शून्य नहीं
शराब, तंबाकू नहीं 28% से 40% स्लैब में
शुगर ड्रिंक्स नहीं 18% से 40% स्लैब में
फास्ट फूड नहीं 18% से 40% स्लैब में
दूध, दही, घी 12% से 5% स्लैब में नहीं
क्या-क्या होगा महंगा?

जहां आम चीजें सस्ती होंगी, वहीं कुछ प्रोडक्ट्स को महंगा भी किया जा रहा है. सरकार एक नया 40% टैक्स स्लैब लाने की तैयारी कर रही है, जिसमें ऐसे प्रोडक्ट्स होंगे जो समाज के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं. इनमें शराब, तंबाकू, सिगरेट, शुगर ड्रिंक्स, फास्ट फूड और जुआ से जुड़े प्रोडक्ट्स शामिल होंगे. इसके अलावा कुछ लग्जरी चीजों को भी इस स्लैब में रखा जाएगा.

इलेक्ट्रॉनिक और ऑटो सेक्टर में राहत

AC, फ्रिज, टीवी जैसी इलेक्ट्रॉनिक चीजें अभी 28% टैक्स स्लैब में आती हैं, लेकिन अब इन्हें 18% स्लैब में लाया जाएगा. इसका मतलब है कि एक AC पर करीब 1500 रुपए से 2500 रुपए की बचत हो सकती है। इसी तरह 32 इंच से ऊपर वाले टीवी भी सस्ते हो सकते हैं.

खाने-पीने की चीजें अब 5% स्लैब में

GST रिफॉर्म के बाद अब तक जिन चीजों पर 12% टैक्स लगता था, वे सीधे 5% स्लैब में आ जाएंगी. मतलब अब भुजिया, नमकीन, केचअप, आलू चिप्स, पैक जूस, पास्ता, नूडल्स, बटर, घी, चीज़, लस्सी, कंडेंस्ड मिल्क जैसी चीजें सस्ती हो जाएंगी. ये सब चीजें आम आदमी के रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल हैं, और इनका सस्ता होना राहत भरा कदम है.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर