Explore

Search

November 13, 2025 4:13 am

Health Tips: इन लोगों के लिए लस्सी पीना हो सकता है. “नुकसानदेह”……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
एलर्जी वाले लोगों को क्यों नहीं पीनी चाहिए लस्सी?

अगर किसी को दूध या दही से एलर्जी होती है, तो उन्हें लस्सी का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे खासी, जुखाम या गले में समस्या आ सकती है। ऐसे व्यक्तियों को अन्य प्रकार के शाकाहारी पेय जैसे कि फलों का शेक, सोया दूध, नारियल पानी, या शरबत का सेवन करना चाहिए, ताकि उनके शरीर को ठंडक और पोषण

लैक्टोज इंटॉलरेंस वाले लोगों को भी लस्सी का सेवन करने से बचना जरूरी है। दरअसल, यह एक आम पाचन से संबंधित समस्या है, जिसमें लोगों को लैक्टोज, दूध और डेयरी उत्पादों को पचाने में दिक्कत होती है। लैक्टोज इंटॉलरेंस वाले लोगों के लिए दही या लस्सी के सेवन से पेट की समस्याएं हो सकती हैं। यानी इन लोगों को ब्लोटिंग, गैस, और पेट दर्द जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, इन व्यक्तियों को गर्मी के मौसम में लस्सी की जगह कोई जूस, नींबू पानी या नारियल पानी का सेवन करना चाहिए, जिससे उनकी पाचन प्रक्रिया में दिक्कत न हो।

डायबिटीज के पेसेंट को नहीं पीनी चाहिए लस्सी

अगर लस्सी में चीनी या शहद मिला हुआ है, तो यह  मधुमिया रोगी के लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि लस्सी तो बिना चीनी की अच्छी नहीं लगती है और डायबिटीज  पेसेंट को मीठा खाने की मनाही होती है। ऐसे में, बिना चीनी या शहद वाली लस्सी का सेवन करना बेहतर हो सकता है। पर, इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर