बीते कुछ समय से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को सोने का दाम 80348 रुपये पर पहुंच गया। वहीं चांदी का रेट 91211 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। आज शनिवार है इसलिए बाजार बंद रहेगा, आज भी यही भाव रहेगा। सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक इस प्रकार है। 24 कैरेट (999) सोने का भाव 80348 रुपए प्रति 10 ग्राम है, 23 कैरेट (995) सोने का भाव 80026 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट (916) सोने का भाव 73599 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट (750) सोने का भाव 60261 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 14 कैरेट (585) सोने का भाव 47004 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट (999) चांदी का भाव 91211 रुपये प्रति किलो है। साथ ही नीचे जानिए आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है।
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है
सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?
सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।
जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क
जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।