Explore

Search

December 7, 2025 6:30 am

Gold Silver Price: देखें लेटेस्ट रेट? चांदी भी हो गई सस्ती; सोने की खरीद पर लगाम लगा दी है, इस वजह से औंधे मुंह गिरे सोने के भाव….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

सोने की कीमतों में गिरावट की वजह चीन द्वारा अब गोल्ड की खरीद पर लगाम लगाना भी है। चीन ने सबको हैरान करते हुए सोने की खरीद पर लगाम लगा दी है। इसके चलते इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में शुक्रवार को 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई थी।

क्या हैं गोल्ड के भाव
एमसीएक्स एक्सचेंज पर कल यानी शुक्रवार की शाम को सोने में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 71,341 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। वहीं 5 दिसंबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 72,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है।

क्या है चांदी की कीमत
एमसीएक्स एक्सचेंज पर कल यानी शुक्रवार को 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 201 रुपये की गिरावट के साथ 88,888 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई है। वहीं 5 सितंबर 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 91,050 रुपये के स्तर पर बंद हुई है। 5 दिसंबर 2024 को डिलीवरी वाली चांदी कल गिरावट के साथ 93,274 रुपये पर बंद हुई है।

Gold-Silver Price Today: जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट; सोना और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट….

सोने के वैश्विक भाव
सोने की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 2.76 फीसदी या 65.90 डॉलर की गिरावट के साथ 2,325 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव गिरकर 2,293.78 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच चुका हैं।

चांदी की वैश्विक कीमत
चांदी के वैश्विक भाव में भी गिरावट आई है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 1.93 फीसदी या 6.14 डॉलर की गिरावट के साथ 29.44 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए हैं। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 29.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

बीते दिनों गिरे थे भाव

सोने और चांदी की कीमतों में बीते दिनों तेजी देखने को मिली थी। सोना-चांदी की कीमतें काफी बढ़ी थी। हालांकि अब सोने-चांदी में दोबारा गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में अगर आप सोने-चांदी में निवेश का मन बना रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर