Explore

Search

May 31, 2026 12:21 pm

Gold And Sliver price: एक ही दिन में 6 हजार रुपए बढ़ी कीमत; चांदी ने ₹92,444 का ऑल टाइम हाई बनाया, सोना पहली बार ₹74 हजार के पार…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

सोना और चांदी ने आज यानी 21 मई को ऑल टाइम हाई बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, कारोबार के दौरान 10 ग्राम सोना 839 रुपए महंगा होकर 74,222 रुपए का हो गया।

चांदी भी आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। ये 6,071 रुपए महंगी होकर 92,444 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले सोमवार 20 मई को चांदी 86,373 रुपए पर थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,660 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,510 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 68,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 74,510 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,840 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,560 रुपए है।

इस साल सोने में अब तक 10 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी

IBJA के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 10,870 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 74,222 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 92,444 रुपए पर पहुंच गए हैं।

अगले एक साल में 85 हजार तक जा सकता है सोना

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले एक साल में सोने के दाम 80 हजार से 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

MS Dhoni: प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद धोनी के बयान, ने मचाई खलबली; “जब समय कठिन होता है तो…

सोना खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।
ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें

सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। कैरेट के हिसाब से ऐसे चेक करें कीमत: मान लीजिए 24 कैरेट सोने का दाम 70 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। यानी एक ग्राम सोने की कीमत हुई 7000 रुपए। ऐसे में 1 कैरेट शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत हुई 7000/24 यानी 291 रुपए।

अब मान लीजिए आपकी ज्वेलरी 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी है तो 18×291 यानी इसकी कीमत 5,283 रुपए प्रति ग्राम हुई। अब आपकी ज्वेलरी जितने भी ग्राम की है उसमें 5,283 रुपए का गुणा करके सोने की सही कीमत निकाली जा सकती है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें

सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट बड़ी गलती साबित हो सकती है। UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

4. रीसेलिंग पॉलिसी जान लें

कई लोग सोने को निवेश की तरह देखते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आपको सोने की रीसेल वैल्यू के बारे में पूरी जानकारी हो। साथ ही संबंधित ज्वेलर की बायबैक पॉलिसी पर भी स्टोर कर्मचारियों से बातचीत कर लें।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर