Explore

Search

July 24, 2026 9:07 pm

एफपीओ किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम- वी. सरवण कुमार

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
जयपुर, संभागीय आयुक्त एवं कोटपूतली-बहरोड़ जिला प्रभारी सचिव वी. सरवण कुमार ने गुरुवार को बानसूर के बासना स्थित प्रगतिशील मस्टर्ड प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का निरीक्षण कर सरसों तेल प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन किया। उन्होंने खरीद, गुणवत्ता परीक्षण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए उत्पाद की गुणवत्ता, आधुनिक तकनीक, ब्रांडिंग तथा विपणन को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह किसान उत्पादक संगठन किसानों को उत्पादन के साथ-साथ प्रसंस्करण एवं विपणन से जोड़कर बेहतर मूल्य दिलाने, कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने एफपीओ को व्यवसाय विविधीकरण की दिशा में सब्जी उत्पादन, पॉलीहाउस खेती एवं फ्लोरीकल्चर जैसे क्षेत्रों में भी विस्तार करने का सुझाव दिया।
जिला कलक्टर श्रीमती अपर्णा गुप्ता ने कहा कि गाजर जिले के “पंच गौरव” उत्पादों में शामिल है। उन्होंने कृषि विभाग के सहयोग से गाजर प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे किसानों को मूल्य संवर्धन एवं बेहतर बाजार उपलब्ध हो सकेगा।
नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक दीपक जाखड़ ने बताया कि जुलाई, 2021 में पंजीकृत एफपीओ अब तक लगभग 3.58 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुका है। पीएमएफएमई योजना के अभिसरण से स्थापित सरसों तेल प्रसंस्करण इकाई के माध्यम से किसानों को मूल्य संवर्धन का लाभ मिल रहा है तथा संस्था के व्यवसाय विस्तार के लिए विभिन्न योजनाओं का सहयोग लिया जा रहा है।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण, उपखंड अधिकारी अनुराग हरित, लूपिन फाउंडेशन के प्रतिनिधि अनिल गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं एफपीओ के सदस्य  उपस्थित रहे।
देवेन्द्र सिंह
Author: देवेन्द्र सिंह

tv journalist with a 25 years of experience. Earlier worked for etv,indianews, sahara samay, bharat express etc

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर