Explore

Search

November 11, 2026 7:50 pm

ऑपरेशन अमानत: कोटा मंडल में आरपीएफ ने ट्रेन में छूटा यात्री का बैग सुरक्षित लौटाया

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन अमानत के तहत ट्रेन में छूटा यात्री का बैग सुरक्षित लौटाकर तत्परता एवं जिम्मेदारी का परिचय दिया। बैग में लगभग ₹5 हजार मूल्य के कपड़े, अन्य सामान एवं जरूरी दस्तावेज थे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 20452 नई दिल्ली-सोगरिया एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे नितेश कुमार, निवासी कुम्हेर (भरतपुर), मथुरा स्टेशन पर उतरते समय अपना बैग ट्रेन में भूल गए। रेल मदद पर शिकायत मिलने के बाद भरतपुर स्टेशन पर तैनात आरपीएफ आरक्षक सुरेश मीणा ने तत्काल संबंधित कोच से बैग बरामद कर सुरक्षित रखवाया।

बाद में यात्री के भरतपुर पहुंचने पर पहचान एवं सामान का सत्यापन कर आरपीएफ उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बैग उन्हें सुपुर्द किया। अपना सामान एवं जरूरी दस्तावेज सुरक्षित पाकर यात्री ने आरपीएफ कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में यात्रियों के छूटे सामान को सुरक्षित उनके मालिकों तक पहुंचाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर