auruhana2.kz
autokolesa.kz
costacoffee.kz
icme2017.org
kenfloodlaw.com

Explore

Search

July 9, 2025 2:55 pm

First Time Sex Myths: जानिए ऐसे ही 6 मिथ की सच्चाई…….’पहली बार सेक्स करने पर सभी को नहीं होती ब्लीडिंग!

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

पहली बार सेक्स करने को लेकर कई ऐसी अवधारणा है, जो सालों से बनी हुई है। कई बार जब कोई महिला पहली बार सेक्स करती हैं और उनमें चली आ रही अवधारणाओं जैसे संकेत नजर नहीं आते हैं, तो उन पर सवाल उठाया जाता है। लोगों में समझ और जानकारी की कमी होने की वजह से आज तक ऐसे मिथ को सच माना जा रहा है। इन अवधारणाओं के कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं हैं, ये हमारे जैसे लोगों द्वारा बनाई गई हैं (First Time Sex Myths)। पहली बार सेक्स करने पर हर महिला के शरीर की प्रतिक्रिया अलग-अलग हो सकती है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, फर्स्ट टाइम सेक्स से जुड़े कुछ मिथ और उनकी सच्चाई (First Time Sex Myths )।

ग्लोइंग स्किन के लिए खाएं ये 5 फूड्स……’टमाटर से ब्रौकली तक…..

फर्स्ट टाइम सेक्स करने से जुड़े कुछ आम मिथ और उनकी सच्चाई
मिथ: पहली बार सेक्स करने पर ब्लीडिंग होती है

फैक्ट: अन्य सेक्स मिथ में से लोग इसपर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। सच्चाई यह है कि हर महिला को पहली बार में ब्लीडिंग नहीं होती। हाइमन टूटने पर ब्लीडिंग होता है, परंतु ऐसा भी हो सकता की सेक्स करने से पहले उनकी हाइमन ब्रेक हो गई हो।

यह साइकिल चलाते समय, व्यायाम करते समय, टैम्पोन का उपयोग करते समय या अन्य समय पर भी ब्रेक हो सकती है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल द्वारा प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, 63% महिलाओं को पहली बार सेक्स करने पर ब्लीडिंग नहीं होती।जरुरी नहीं की पहली बार सेक्स करने पर सभी को ब्लीडिंग होती है। चित्र : अडोबी स्टॉक

मिथ: फर्स्ट टाइम सेक्स महिलाओं के लिए बेहद पेनफुल होता है

फैक्ट: ज़्यादातर महिलाओं को पहली बार सेक्स करते समय थोड़ी असुविधा होती है, लेकिन यह दर्दनाक नहीं होता है। अगर सही तरीके से फोरप्ले किया जाए, तो दर्द कम हो सकता है। इंडियाना यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन के अनुसार, जिन महिलाओं ने सेक्स करते समय ल्यूब का इस्तेमाल किया, उन्हें बहुत कम दर्द हुआ और वे उन्हें अधिक सेटिस्फेक्शन भी मिला।

3. मिथ: फिल्मों में दिखाई जाने वाली वीडियो की तरह बहुत एक्साइटेड होता है सेक्स 

फैक्ट: फिल्मों में दिखाए गए दृश्यों से अपनी उम्मीदें न बढ़ाएं। यह हर किसी के लिए एक अलग अनुभव हो सकता है। यह बिल्कुल वैसा नहीं होता जैसा पोर्न और फिल्मों में दिखाया जाता है।

मिथ 4: पहली बार सेक्स करने पर प्रेग्नेंसी नहीं होती

फैक्ट: नहीं! भले ही आप पहली बार सेक्स कर रही हो अनसेफ सेक्स आपको प्रेग्नेंट कर सकता है। अनसेफ सेक्स प्रेग्नेंसी के अलावा कई अन्य सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इनफेक्शन जैसे कि सिफलिस, गोनोरिया, क्लैमाइडिया और कई अन्य बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए शुरुआत से ही सेफ सेक्स प्रैक्टिस करें.

हाइमन के बारे में प्रचलिए ये 5 धारणाएं बिल्कुल आधार हीन हैं।

मिथ 5: फर्स्ट टाइम सेक्स के दौरान हाइमन टूट जाता है

फैक्ट: ऐसा नहीं है, पहली बार सेक्स करने से हाइमन नहीं टूटता, बल्कि, यह खिंच जाता है। ऐसा हमेशा पहली बार सेक्स करने से नहीं होता, साइकिल चलाते समय, जिम के दौरान या किसी अन्य शारीरिक गतिविधि के दौरान हाइमन खिंच सकता है। वहीं कई बार बिना पेनिट्रेशन के मेकआउट के दौरान भी ऐसा हो सकता है।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?
मिथ 6: फर्स्ट टाइम सेक्स करने से STI नहीं होता

फैक्ट: कोई भी व्यक्ति इससे सुरक्षित नहीं है। अगर आप प्रोटेक्शन का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं, तो पहली बार सेक्स करने पर भी एसटीआई हो सकता है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के अनुसार अमेरिका में हर साल लगभग 20 मिलियन नए एसटीडी को डायग्नोज किया जाता है। पिछले साल अमेरिका में यह संख्या अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी, देश में क्लैमाइडिया, गोनोरिया और सिफलिस के दो मिलियन से अधिक मामले सामने आए थे।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
ligue-bretagne-triathlon.com
pin-ups.ca
pinups.cl
tributementorship.com
urbanofficearchitecture.com