Explore

Search

November 26, 2026 7:17 pm

Delhi News: दिल दहलाने वाली घटना , अलीपुर में दंपती और दो बच्चों की मौत, जानें मामला

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

दिल्ली में अंगीठी जलाकर दरवाजा बंद कर सोने से चार लोगों को दम घुटने से मौत हो गई। आप ऐसी लापरवाही न करें। अगर ठंड से बचने के लिए अंगीटी या हीटर जला रहे हैं तो कमरे के सारे दरवाजे और खिड़कियां बंद करकर न सोएं। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में दम घुटने की आशंका बनी रहती है।

अलीपुर थाना क्षेत्र स्थित खेड़कलां गांव में अंगीठी जलाकर सो रहे दो बच्चों समेत पति पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक परिवार शनिवार की रात कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे। रविवार सुबह जब वे नहीं उठे, तो पड़ोसियों ने पुलिस को शिकायत की।

Prince Abdul Matin: कौन हैं अनीशा रोस्ना? जिनपर आया ब्रुनेई के प्रिंस का दिल, शादी से पहले ऐसी थी लाइफ, अब होंगी अरबों की मालकिन

दरवाजा तोड़कर सभी को निकाला बाहर

पत्नी गृहणी थी और पति टेंपो चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। दोनों बच्चे पास के ही एक स्कूल में पढ़ते थे। सूचना पर मौके पर अलीपुर थाना पुलिस पहुंची। दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाला। उनके बिस्तर के पास उल्टी भी पड़ी मिली है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे शव

क्राइम टीम के आने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाया जाएगा। सुबह इस घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस अन्य पहलुओं से भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में अंगीठी की वजह से दम घुटने से सभी की मौत हुई है।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर