जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के किसान भवन में विभाजन विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने विभाजन की त्रासदी के कारण जान गंवाने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात लोगों और पीड़ा, बिछोह एवं विस्थापन झेलने वाले परिवारों के प्रति संवेदना और सम्मान व्यक्त किया।
इस दौरान केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप








