Explore

Search
Close this search box.

Search

October 16, 2024 5:47 pm

लेटेस्ट न्यूज़

Bank FD: चेक करें नए रेट………’2 साल के FD पर मिलेगा 9% रिटर्न, इस लघु वित्त बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Bank FD: कई लोग फिक्स्ड डिपॉजिट को बचत और निवेश के लिए सेविंग अकाउंट से भी बेहतर ऑप्शन मानते हैं। एफडी एक निर्धारित समय के लिए होती है, जिसपर समय-समय पर ब्याज मिलता रहता है। सितंबर में कई बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया ह।  इस लिस्ट में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल है। 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए नई ब्याज दरें वर्तमान में प्रभावी हैं।

बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 8.65% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ के लिए ब्याज दर 4. 50% से लेकर 9.10% है। बता दें कि सभी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है।

Bigg Boss 18: सबसे ज्यादा फीस लेने की थी चर्चा! इस एक्टर ने ठुकराया सलमान खान के शो का ऑफर……

इतने दिन के एफडी पर मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न

सबसे ज्यादा रिटर्न 2 साल और 2 दिन के एफडी पर मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 8.65% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9.10% है। वहीं 2 साल से अधिक और 2 साल 1 दिन के टेन्योर पर 8.60% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। 2 साल 3 दिन से लेकर 3 साल के डिपॉजिट पर भी 8.60 % ब्याज  सामान्य नागरिकों को बैंक ऑफर कर रहा है।

एफडी टेन्योर और  सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 
  • 7 से 14 दिन- 4%
  • 15 से 45 दिन- 4.25%
  • 46 से 90 दिन- 4.50%
  • 91 दिन से 6 महीने- 5%
  • 6 महीने एक दिन- 7.25%
  • 6 महीने 1 दिन से अधिक- 9 महीने- 5.50%
  • 9 महीने से अधिक और 1 साल से कम- 6% 1 साल- 6.85%
  • 1 साल से अधिक से लेकर 15 महीने- 8.25%
  • 15 महीने से अधिक 2 साल तक- 8.50%
  • 2 साल से अधिक और 2 साल एक दिन- 8.60%
  • 2 साल और 2 दिन- 8.65%
  • 2 साल 3 दिन से लेकर 3 साल तक- 8.60%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल से कम- 6 .75%
  • 5 साल- 8.25%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 7.25%
ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर