Explore

Search

April 15, 2026 10:19 pm

सांगानेर विधानसभा में संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ को लेकर मीटिंग का आयोजन

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
जयपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसको लेकर प्रत्येक विधानसभा में मीटिंगों का दौर जारी है उसी कड़ी में सांगानेर विधानसभा में जनसेवा कार्यालय पर प्रदेश महासचिव एवं सांगानेर विधायक प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जयपुर शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने संगठन के नव सृजन पर जोर दिया वहीं सांगानेर विधानसभा के नए बनाए गए प्रभारी गोविंद डांगा ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस  नए सिरे से संगठन को भाजपा से लड़ने के लिए तैयार करेगी और आम आदमी की आवाज हक के साथ उठाएगी।
 पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि हार के डर से संविधान की हत्या करते हुए भाजपा सरकार चुनाव नहीं करवा पा रही है जिसका खामियाजा आज आम जनता को भुगतना पड़ रहा है विकास के सभी काम ठप पड़े हैं जनता के अधिकारों का हनन हो रहा है सांगानेर  की जनता आज बुरी तरह से त्रस्त है मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र होते हुए भी जनता की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है अपराध बेलगाम हो रहे हैं।
  इस दौरान निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष राजीव चौधरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमसिंह सिंघानिया ,ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश व्यास , रामसिंह चौधरी पार्षद आशीष परेवा , हरिओम स्वर्णकार , अमित सैनी , सुनील सिंघानिया मंडल अध्यक्ष राजू छावड़ी,राजेंद्र सेठी, अंशु मेंदवास, हनुमान सैनी, हनुमान शर्मा , मनोज मीणा, सचिन मीणा,राहुल सैनी, डॉ प्रदीप शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर