Explore

Search

May 17, 2026 5:51 pm

मामले आगे के लिए टला…….’दिल्ली के बाटला हाउस में तोड़फोड़ के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई…….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्ली के बाटला हाउस में आज बुलडोजर कार्यवाही के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट के समक्ष वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े ने अदालत के एक आदेश का जिक्र किया. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमें अपना आदेश पता है. छुट्टियों के दौरान हम ये सब नहीं करेंगे. हम नोटिस जारी कर सकते हैं लेकिन कोई आदेश नहीं देंगे. हेगड़े ने कहा कि तब तो इलाके पर कार्यवाही हो जाएगी. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप अपने मुवक्किल से निर्देश लेकर बताएं. हम मामले को पास ओवर कर रहे हैं.

इस केस को पास ओवर करने का अर्थ है कि कुछ व्यस्ततता होने से मामला आगे के लिए टाल दिया गया है. अब अगली सुनवाई जुलाई में होगी. बता दें कि बाटला हाउस में मौजूद कई दुकानों और मकानों पर यूपी सिंचाई विभाग की तरफ से अवैध निर्माण के मामले में नोटिस जारी किया गया है. याचिका दायर करने वालों की दलील है कि कोर्ट ने कहा था कि 15 दिन का नोटिस चाहिए, लेकिन यहां एक नोटिस चिपकाया गया है और बेदखल करने की कोशिश हो रही है.

Skin Care: चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाते समय ना करें ये छोटी-छोटी गलतिया……..

26 मई को जारी हुआ था नोटिस

इस मामले में 26 मई को नोटिस जारी हुआ था. जामिया और ओखला के इन मकानों को हटाने का नोटिस डीडीए यानी दिल्ली डिस्ट्रिक्ट काउंसिल ने जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट में इसी पर सुनवाई की सूरत बनी है. अब यहां से ये मामला किस तरह आगे बढ़ता है, इस पर सभी की नजरें होंगी. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला या फिर डीडीसी की कार्रवाई का असर कई लोगों की जिंदगी और जेब पर पड़ेगा. अब जब जुलाई में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करता है तो क्या आदेश आता है देखने वाला होगा.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर