युवाओं के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। कंपनी ने आर्टिसन के 660 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 21 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 18 नवंबर तय की गई है। प्रस्तावित परीक्षा तिथि 11 दिसंबर है। यह भर्ती देश की 9 विनिर्माण इकाइयों में की जाएगी। इसके तहत फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और फाउंड्रीमैन जैसे 7 ट्रेडों में नियुक्तियां की जाएगी।
ये है शैक्षणिक योग्यता
आवेदन के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र और नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) की निर्धारित पात्रता पूरी करनी होगी। ट्रेड के अनुसार विस्तृत योग्यता की जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
ये है आयु सीमा
कैंडिडेट की अधिकतम आयु 1 अक्टूबर 2026 को 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु में छूट की विस्तृत जानकारी भर्ती विज्ञापन से प्राप्त करें।
ये है आवेदन शुल्क
अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए परीक्षा शुल्क 600 + प्रोसेसिंग 400+GST = कुल 1072 रुपए। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स सर्विसमैन के लिए परीक्षा शुल्क NIL + प्रोसेसिंग 400+GST = कुल 472 रुपए है।
मिलेगा इतना वेतन
चयनित होने के बाद एक साल तक बीएचईएल आर्टिसन टेंपरेरी बेस पर काम करेंगे। इस अवधि में जॉइनिंग करते ही हर माह 24000 रुपए मिलेंगे। इसके बाद रेगुलर होने के बाद 29500-65000 तक सैलरी और अन्य भत्ते तथा सुविधाएं दी जाएंगी।
ऐसे करें आवेदन
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://careers.bhel.in/ पर जाएं।
– भर्ती से संबंधित Artisan Recruitment 2026 लिंक खोलें।
– नए उम्मीदवार New? Register Here विकल्प पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
– पंजीकरण पूरा होने के बाद लॉगिन करें।
– फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी भरें।
– आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
– अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
– पूरे विवरणों की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
– फॉर्म और शुल्क भुगतान की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।








