Explore

Search

May 24, 2025 12:04 pm

लेटेस्ट न्यूज़

भरतपुर की बेटी शीतल शर्मा भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य नियुक्त

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

कर्मचारी महासंघ (भामस.)की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजस्थान से छह पदाधिकारी निर्वाचित

भरतपुर। प्रदेश मीडिया सह प्रभारी एवं कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष हरवीर चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ के बूंदी जिले में आयोजित अखिल भारतीय अधिवेशन में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में राकेश शर्मा राष्ट्रीय मंत्री,सरोज यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला, मेघवाहन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,अनुराधा शर्मा एवं शीतल शर्मा को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं विजय सिंह धाकड़ को संरक्षक निर्वाचित किया l

चौधरी ने बताया कि शीतल शर्मा भरतपुर जिले में जिला महिला मंत्री के पद पर दायित्ववान है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण, लग्न, मेहनत को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है l
उनका चयन भरतपुर जिले के लिए निश्चित रूप से गौरव की बात है और समस्त कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्पद है।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता वेदपाल सोलंकी, संगठन मंत्री गुंजन कुमार शर्मा सह संगठन मंत्री विजय सिंह कुंतल ,प्रदेश मंत्री बबीता मीणा, जिला उपाध्यक्ष (महिला) कमलेश शर्मा ,रश्मि शर्मा ,मोरध्वज सोलंकी, बबीता चौधरी अमित गर्ग, जल सिंह, राजेश भारद्वाज आदि सभी महासंघ कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर