Explore

Search

August 19, 2026 10:52 am

स्‍पीकर श्री देवनानी की गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुभकामनाएं, गुरु भारतीय संस्‍कृति के शाश्‍वत प्रकाश स्‍तम्‍भ – श्री देवनानी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्‍कृति में गुरु ज्ञान के प्रदाता होने के साथ ही राष्‍ट्र, संस्‍कृति और समाज में चरित्र निर्माण के शाश्‍वत प्रकाश स्‍तम्‍भ भी है।
श्री देवनानी ने कहा कि गुरु न केवल ज्ञान के दीपक हैं, बल्कि आत्मा की दिशा के द्रष्टा भी हैं। जीवन की प्रत्येक दिशा में जब हम अंधकार और भ्रम में होते हैं, तब गुरु सत्य का आलोक बनकर मार्गदर्शन करते हैं। उन्‍होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का महान पर्व है। महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाने वाला यह दिवस हमें ज्ञान, संस्कार और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
श्री देवनानी ने युवाओं से आह्वान किया अपने गुरूओं से प्राप्‍त शिक्षा और संस्‍कारों को जीवन में अपनाकर राष्‍ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभायें। उन्‍होंने कामना कि यह पर्व सभी के जीवन में ज्ञान, सद्बुद्धि और सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार करें।
Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर