Explore

Search

June 14, 2026 6:04 pm

फिटनेस टेस्ट में फेल हुई बांग्लादेश की पूरी टीम……’1600 मीटर दौड़ने में छूटे पसीने……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

एशिया कप 2025 की तैयारी कर रहे बांग्लादेशी क्रिकेटरों की पोल रविवार 10 अगस्त को खुल गई. एक खिलाड़ी को छोड़कर पूरी टीम फिटनेस टेस्ट में फेल हो गई. इससे टीम की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है.

9 सितंबर से UAE में खेला जाना है. ये टूर्नामेंट इस बार T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. इसी की तैयारी के लिए बांग्लादेश के खिलाड़ियों के फिटनेस की जांच की गई, लेकिन इन क्रिकेटरों को 1600 मीटर दौड़ने में पसीने छूट गए. इससे टीम के कोच परेशान हो गए, केवल नाहिद राणा ही इस टेस्ट को पास करने में सफल रहे.

Hair Care: एलोवेरा जेल में ये चीजें मिलाकर घर पर बनाए आयुर्वेदिक शैम्पू…..’चाहिए लंबे-घने और चमकीले बाल……

8 मिनट में पूरी की दौड़

बांग्लादेश के खिलाड़ियों की फिटनेस का ये हाल था कि उन्हें 1600 मीटर की दौड़ पूरी करने में 8 मिनट लग गए. क्रिकबज की रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले क्रिकेटरों की फिटनेस की निगरानी यो-यो या बीप टेस्ट के जरिए की जाती थी, लेकिन नए स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच नाथन कीली के आने के बाद से टीम मैनजमेंट ने 22 क्रिकेटरों की फिटनेस जांचने के लिए 1600 मीटर दौड़ और 40 मीटर स्प्रिंट कराने का फैसला किया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, तनवीर इस्लाम और शमीम पटवारी को 1600 मीटर की दौड़ पूरी करने में लगभग आठ मिनट लग गए, जबकि नाहिद राणा इस दौड़ को 5 मिनट 31 सेकंड में पूरी कर बाजी मार ली.

नाहिद राणा ने किया प्रभावित

रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम मैनजमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि नाहिद राणा ने सभी को अपनी फिटनेस से प्रभावित किया है. कुछ अन्य क्रिकेटरों ने भी अच्छा किया, लेकिन स्टार खिलाड़ी इस फिटनेस में फेल हो गए हैं. नीदरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज और उसके बाद UAE में होने वाले एशिया कप के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ियों के फिटनेस कैंप चलाया जा रहा है.

1600 मीटर दौड़ टीम के ऑलराउंडर ने 6 मिनट और 1 सेकंड में पूरी की. वनडे और T20I से रिटायरमेंट ले चुके विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने इस दौड़ को पूरी करने में 6 मिनट और 10 सेकंड का समय लिया. इसके अलावा तंजीम हसन साकिब ने ये दौड़ 5 मिनट 53 सेकंड में पूरी की. इसके अलावा शहादत हुसैन दीपू ने 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरा किया. परवेज हुसैन इमोन को ये दौड़ पूरी करने में 6 मिनट 13 सेकंड का समय लगा.

लिटन दास कैंप में नहीं हुए शामिल

इस फिटनेस कैंप में T20I टीम के कप्तान लिटन कुमार दास और तौहीद हृदय शामिल नहीं हुए, जबकि नूरुल हसन सोहन, सैफ हसन, अफीफ हुसैन और महिदुल इस्लाम अंकोन इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बांग्लादेश ए टीम के साथ गए हैं. इसलिए इन चार खिलाड़ियों ने भी इस कैंप में हिस्सा नहीं लिया.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज फोकस में

IND A और SL A के बीच पिछले मुकाबले में मिली हार के बाद अब भारतीय टीम (India A) की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है। टीम मैनेजमेंट आगामी मैच में संतुलन सुधारने और कमजोरियों को दूर करने के लिए कुछ अहम फैसले ले सकता है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले मैच में बल्लेबाजी क्रम और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं होने के कारण चयनकर्ताओं ने टीम संयोजन पर फिर से विचार शुरू कर दिया है। खासकर मिडिल ऑर्डर और डेथ ओवर गेंदबाजी में सुधार को प्राथमिकता दी जा रही है। इस बीच युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी आक्रामक और निडर बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले वैभव से एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है। टीम प्रबंधन का मानना है कि अगर उन्हें एक बार फिर मौका मिलता है तो वह अपनी बल्लेबाजी से मैच का रुख पलट सकते हैं। पिछले मुकाबले में कुछ खिलाड़ियों के साधारण प्रदर्शन के बाद India A की संभावित प्लेइंग इलेवन में 2 से 3 बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर में नए संयोजन आजमाए जा सकते हैं, जबकि गेंदबाजी आक्रमण में भी नई रणनीति पर काम चल रहा है। क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए केवल वापसी का मौका नहीं है, बल्कि बेंच स्ट्रेंथ को परखने और भविष्य की तैयारियों को मजबूत करने का भी अहम अवसर है। वहीं श्रीलंका ए की टीम भी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी। अब देखना होगा कि क्या India A इन संभावित बदलावों के साथ बेहतर प्रदर्शन कर पाती है और क्या वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर अपने बल्ले से तहलका मचाने में सफल होते हैं।

Read More »
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर