Explore

Search

September 10, 2026 1:59 pm

Tata Power का ₹224.19 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही इस कंपनी के शेयर में उछाल, लगातार दूसरे दिन चढ़ा स्टॉक

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्ली: शेयर बाजार में Enviro Infra Engineers का स्टॉक गुरुवार को चर्चा में रहा। कंपनी की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी Suyog Urja को Tata Power Renewable Energy से ₹224.19 करोड़ (GST समेत) का Letter of Intent (LOI) मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली और स्टॉक लगातार दूसरे कारोबारी दिन बढ़त में रहा।

180 MW विंड पावर प्रोजेक्ट का मिला काम

यह ऑर्डर महाराष्ट्र के Parli में NTPC के 180 MW Wind Power Project से जुड़ा है। कंपनी को इस प्रोजेक्ट के लिए EPC टर्नकी काम करना है। प्रोजेक्ट को 31 मार्च 2027 तक पूरा किया जाना है।

ऑर्डर के तहत कंपनी की जिम्मेदारी में विंड टर्बाइन जनरेटर के फाउंडेशन, Balance of Plant (BoP) से जुड़े काम और 33 kV ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण व कमीशनिंग शामिल है। कुल 58 विंड टर्बाइन जनरेटर के लिए सिविल फाउंडेशन का काम भी किया जाएगा।

शेयर में भी दिखा ऑर्डर का असर

ऑर्डर की खबर सामने आने के बाद Enviro Infra Engineers के शेयर में 4.70% तक तेजी आई और NSE पर यह ₹215 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को भी शेयर करीब 5% की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

कंपनी को इससे पहले भी Tata Power Renewable Energy से ₹189.99 करोड़ का एक अन्य कॉन्ट्रैक्ट मिला था। लगातार बड़े ऑर्डर मिलने से कंपनी के कारोबार और रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर निवेशकों की नजर बनी हुई है।

नोट: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है। किसी भी स्टॉक में पैसा लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय आंकड़ों और जोखिमों की जानकारी लेना जरूरी है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर