Explore

Search

July 22, 2026 2:33 pm

मुख्यमंत्री की मंशानुरूप युवाओं तक सभी अवसर पहुंचाने के लिए माय भारत पोर्टल का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

राज्य सरकार की युवा हितैषी योजनाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप प्रदेश के प्रत्येक युवा तक शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वयंसेवा, खेल, नवाचार तथा विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरलता से पहुंचाने के लिए माय भारत पोर्टल(mybharat.gov.in) को प्रभावी एवं व्यापक बनाया जाए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि युवाओं से संबंधित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं सेवाओं का समयबद्ध रूप से पोर्टल पर एकीकरण सुनिश्चित करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें|
मुख्य सचिव बुधवार को शासन सचिवालय में माय भारत पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन तथा मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना में विभिन्न विभागों द्वारा की गई प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से विकसित माय भारत पोर्टल को युवाओं के लिए सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म के रूप में सशक्त बनाया जा रहा है। इसके माध्यम से युवाओं को सरकारी योजनाओं, कौशल विकास, इंटर्नशिप, स्वयंसेवा, रोजगार, खेल एवं नवाचार से जुड़े अवसर एक ही मंच पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने विभागों से युवाओं से संबंधित सभी कार्यक्रमों एवं संसाधनों को पोर्टल से जोड़ने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य सचिव ने माय भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण अभियान, विभागवार प्रगति, जिला स्तरीय प्रदर्शन, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में विशेष पंजीकरण अभियान, माय भारत कैम्पस एम्बेसडर, नोडल अधिकारी की नियुक्ति तथा जिला स्तरीय समितियों के गठन की समीक्षा की। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अभियान को और गति देने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए माय भारत पोर्टल को राज्य सरकार की सभी युवा-केंद्रित पहलों का प्रमुख मंच बनाया जाए, ताकि प्रदेश का प्रत्येक युवा सरकारी योजनाओं एवं अवसरों से जुड़ सके और विकसित राजस्थान तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभा सके।
अतिरिक्त मुख्य सचिव, युवा मामले एवं खेल विभाग श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान, फिट राजस्थान, स्पोर्ट्स वॉलंटियरिंग, विकसित भारत @2047, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम, एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम्स, वृद्धजन सेवा जैसे नवाचारात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं की सहभागिता निरंतर बढ़ाई जा रही है।
माय भारत के राज्य निदेशक श्री देवेन्द्र व्यास ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राजस्थान स्पेसिफिक चैप्टर, विभागीय संसाधनों के एकीकरण, एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम (ईएलपी), माय भारत कैम्पस एम्बेसडर, एडवाइजरी एवं कोऑर्डिनेशन कमेटियों, फीडबैक बॉक्स, आइडिया बॉक्स तथा युवाओं के लिए विकसित किए जा रहे डिजिटल संसाधनों की प्रगति से अवगत कराया।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग श्री संदीप वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग श्री कुलदीप रांका, स्कूल शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, पंचायती राज विभाग, राजस्थान युवा बोर्ड, नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर