Explore

Search

February 10, 2025 8:28 am

लेटेस्ट न्यूज़

Article 370: ‘पूरा का पूरा कश्मीर भारत देश का हिस्सा था, है और रहेगा’, Yami Gautam की ‘आर्टिकल 370’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो काफी दमदार नजर आ रहा है। देश के सबसे खूबसूरत हिस्से कश्मीर से जुड़ी धारा 370 के ज्वलंत मुद्दे पर बनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का ट्रेलर काफी प्रॉमिसिंग दिख रहा है। इस फिल्म को आदित्य सुहास जांभले ने डायरेक्ट किया है और लीड रोल में हैं यामी गौतम। एक्ट्रेस अब इस फिल्म से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी कर रही हैं।

इस फिल्म Article 370 को शेयर करते हुए लिखा गया है- पूरा का पूरा कश्मीर भारत देश का हिस्सा था, है और रहेगा। इस ट्रेलर में यामी एक NIA ऑफिसर की भूमिका में दिख रही हैं, जिन्हें कश्मीर में आर्टिकल 370 के बाद शांति बहाल करने के साथ-साथ आतंकिवादियों के मिशन को फेल करने की भी जिम्मेदारी दी गई है। फिल्म के ट्रेलर में टीवी सीरियल ‘रामायण’ के राम बने अरुण गोविल यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किरदार में नजर आ रहे हैं। वह कहते दिख रहे हैं- हम धारा 370 लाएंगे।

‘वो हमें आर्टिकल 370 को हाथ लगाने भी नहीं देंगे’

ट्रेलर की शुरुआत कश्मीर घाटी के नजारे से शुरू होती है। यामी गौतम की झलक के साथ बैकग्राउंड से आवाज आ रही है- कश्मीर इज अ लॉस्ट केस, मैडम। जब तक ये स्पेशल स्टेटस है हम उन्हें हाथ भी नहीं लगा सकते हैं।’ इसके बाद स्क्रीन पर प्रियामणि नजर आती हैं और उनके सामने यामी कहती दिख रही हैं- वो हमें आर्टिकल 370 को हाथ लगाने भी नहीं देंगे।

‘ये बाजी खून की बाजी है और हर घर से निकलेगा बुरहान’

इसके बाद हाथ में बंदूक लिए गुंडागर्दी के लिए तैयार कुछ लड़के नजर आ रहे हैं और एक शख्स कहता है- ये बाजी खून की बाजी है और हर घर से निकलेगा बुरहान, तुम कितने बुरहान मारोगे।’ इसी के साथ एक धमाका होता है। इसके बाद स्क्रीन पर अरुण गोविल दिखते हैं जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वो पीएम के किरदार में हैं। वो कहते दिख रहे हैं- इस कश्मीर ने बहुत यातना झेली है हम इसे इस हाल में नहीं छोड़ेंगे।

यामी ने बताया- पहली बार मिला है ऐसा मौका
यामी ने इस फिल्म भारत के इतिहास का साहसिक चैप्टर बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को पसंद करेंगे और उनके काम को सराहेंगे। एक्ट्रेस ने कहा कि – इस फिल्म से उन्हें ऐसी भूमिका में उतरने का मौका मिला जो उन्हें पहले कभी नहीं मिला।
23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है ‘आर्टिकल 370’

इस फिल्म में यामी के अलावा राज जुत्शी, सुमित कौल, राज अर्जुन, असित गोपीनाथ रेडिज, अश्वनी कुमार और इरावती हर्षे मायादेव जैसे कलाकार हैं। ‘आर्टिकल 370’ का निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने किया है और ये फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर