Explore

Search

October 29, 2026 6:15 pm

अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता ने राजस्थान संपर्क 181 पर परिवादियों से किया सीधा संवाद

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

                                      नगरीय विकास एवं आवासन विभाग की 96.94 प्रतिशत परिवादों शिकायतों का निस्तारण

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के लिए नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  आलोक गुप्ता ने गुरुवार को राजस्थान संपर्क 181 कॉल सेंटर पर विभागीय परिवादों शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने वाले अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
गुप्ता ने परिवादियों और संबंधित अधिकारियों से एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने परिवादियों से उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही कार्रवाई की जानकारी लेकर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
इस दौरान भीलवाड़ा के दुर्गेश एवं श्री राधेश्याम से सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था तथा सरिता से नालियों की सफाई से संबंधित शिकायतों पर संवाद किया गया। अलवर के राकेश कुमार ने सड़क की स्थिति एवं जलभराव और जोधपुर के हनुमान राम चौधरी ने सीवर लाइन की स्थिति से अवगत कराया। गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
अजमेर के सुनील ने सड़क प्रकाश व्यवस्था से संबंधित अपनी समस्या का समाधान होने पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। गुप्ता ने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि 29 अक्टूबर,गुरूवार तक विभाग से संबंधित दर्ज कुल 1,30,238 परिवादों में से 1,26,253 का निस्तारण किया जा चुका है। निस्तारण दर 96.94 प्रतिशत रही जबकि 3,985 प्रकरण लंबित हैं। परिवादों के निस्तारण का औसत समय 23 दिन रहा। गुप्ता ने निस्तारण में लगने वाला समय कम होने तथा संतुष्टि प्रतिशत बढ़ने पर संतोष व्यक्त किया और लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थि​त रहे।
Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर