Explore

Search

September 25, 2026 7:48 pm

अभिजीत दीपके ने बता दी CJP आंदोलन की तारीख और जगह, ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर साफ तारीख और जगह का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार शनिवार (26 सितंबर) तक इस्तीफा नहीं देते हैं, तो CJP 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को मुंबई से देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी।

अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,
“अगर ज्ञानेश कुमार कल तक इस्तीफा नहीं देते हैं, तो CJP 2 अक्टूबर को मुंबई से अपना देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी। इसे भारत भर के शहरों तक ले जाया जाएगा। इस गांधी जयंती पर आइए लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लें।”

पहले दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

गुरुवार (24 सितंबर) को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका ने ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि CEC मतदाता सूची से करोड़ों नाम हटवाकर लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। CJP ने इसे “जंतर-मंतर 2.0” की तैयारी बताया था।

CJP का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोट डिलीट किए गए हैं, जिससे चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। पार्टी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ SIR प्रक्रिया रोकने और संबंधित जांच की भी मांग कर रही है।

क्या होगा आगे?

अभिजीत दीपके ने साफ कहा है कि इस्तीफा नहीं मिलने पर आंदोलन मुंबई से शुरू होकर देश के अन्य शहरों में फैलाया जाएगा। CJP पहले NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर लंबे आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के रूप में सफलता हासिल कर चुकी है।

ज्ञानेश कुमार या चुनाव आयोग की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर