Explore

Search
Close this search box.

Search

July 27, 2024 6:02 am

Our Social Media:

लेटेस्ट न्यूज़

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल: ‘वीडियो लीक करने का आरोप’ एक महिला ने यौन शोषण का भी केस दर्ज कराया, “भाजपा नेता देवराजे गिरफ्तार”….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

देवराजे भाजपा के टिकट पर होलेनरासीपुरा से विधायक एचडी रेवन्ना के खिलाफ 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस में शुक्रवार देर रात पुलिस ने भाजपा नेता और एडवोकेट जी देवराजे गौड़ा को चित्रदुर्ग जिले के गुलीहाल टोल गेट से गिरफ्तार किया। गौड़ा पर सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल और पीड़ित महिलाओं के वीडियो लीक करने का आरोप है।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, मामले की जांच कर रही SIT ने उन्हें पूछताछ के लिए भी बुलाया था। हालांकि, वे पूछताछ के लिए गए थे या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। देवराजे ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है।

देवराजे ने प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ होलेनरसीपुर सीट से 2023 में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। उन्होंने ही भाजपा लीडरशिप को सचेत किया था कि हासन सांसद रेवन्ना ने कई महिलाओं का यौन शोषण किया है। ऐसे में उन्हें लोकसभा का टिकट न दें।

PTI के मुताबिक, गौड़ा के खिलाफ हासन के होलेनरसीपुर की एक महिला ने यौन शोषण के भी आरोप लगाए हैं। महिला ने देवराजे के खिलाफ 1 अप्रैल 2024 को केस दर्ज कराया था। इसकी जानकारी शुक्रवार को पुलिस ने दी है। FIR में महिला ने आरोप लगाए कि गौड़ा ने उसकी संपत्ति बेचने में मदद करने के बहाने दस महीने तक शोषण किया।

देवराज ने BJP लीडरशिप को क्या बताया था…

जी. देवराजे गौड़ा ने 8 दिसबंर 2023 को ‌BJP के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को पत्र लिखा था। इसमें प्रज्वल और उनके परिवार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका दावा था कि 2976 वीडियो वाली एक पेन ड्राइव है, जिसकी फुटेज में दिख रहीं कुछ महिलाएं सरकारी अधिकारी थीं। इन वीडियो का इस्तेमाल महिलाओं को यौन गतिविधियों में शामिल रहने के लिए ब्लैकमेल करने के लिए हो रहा था।

ईरान बोला: कहा- इजराइल ने हमला किया, “तो हम जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार” देश को खतरा हुआ तो परमाणु बम बनाएंगे….

देवराजे गौड़ा ने दावा किया था कि ये पेन ड्राइव कांग्रेस नेताओं के पास पहुंच गई थी। उन्होंने लिखा था- अगर हासन लोकसभा सीट से JDS उम्मीदवार को नॉमिनेट करते हैं तो विपक्ष इन वीडियो को ब्रह्मास्त्र के रूप में इस्तेमाल कर सकता है। साथ ही हम एक ऐसी पार्टी के तौर पर कलंकित होंगे, जो दुष्कर्म करने वाले परिवार के साथ जुड़ी है।

वराजे की BJP प्रदेश अध्यक्ष को लिखी चिट्‌ठी।

वीडियो सामने आने की एक कहानी ये भी

  • प्रज्वल रेवन्ना के पूर्व कार ड्राइवर कार्तिक और भाजपा नेता जी देवराज गौड़ा ने एक-दूसरे पर अश्लील वीडियो लीक करने का आरोप लगाया है। एक वीडियो मैसेज में कार्तिक ने कहा कि वह पिछले 15 साल से प्रज्वल के साथ काम कर रहा था। पिछले साल उसने काम छोड़ दिया।
  • कार्तिक ने बताया- प्रज्वल ने मेरी जमीन हथिया ली और मेरी पत्नी के साथ मारपीट की थी। मुझे भी प्रताड़ित किया। इसके बाद मैंने नौकरी छोड़कर अपनी जमीन वापस पाने के लिए लड़ाई शुरू कर दी।
  • कार्तिक देवराजे गौड़ा के पास गया। देवराज ने 2023 का विधानसभा चुनाव होलेनरसिपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर लड़ा था। कार्तिक ने इसके बाद देवगौड़ा पर फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप लगाए।
  • आरोपों को खारिज करते हुए देवराजे गौड़ा ने कहा कि कार्तिक हासन से कांग्रेस के उम्मीदवार श्रेयस पटेल के साथ घूम रहे थे। न तो जेडी(एस) कभी वीडियो जारी कर सकती है और न ही भाजपा वीडियो जारी कर सकती है, क्योंकि ऐसा किया तो यह NDA गठबंधन के उम्मीदवार के खिलाफ जाएगा और कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा।
  • देवराजे गौड़ा ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार (श्रेयस पटेल) ने अपने फायदे के लिए वीडियो में दिख रही महिलाओं की अस्मिता को गिरवी रखा। उन्होंने कहा कि वह SIT के नोटिस का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वह महत्वपूर्ण दस्तावेज जारी करेंगे। कांग्रेस नेता उसी गड्ढे में गिरेंगे, जो उन्होंने दूसरों के लिए खोदा था.
  • प्रज्वल के खिलाफ 3 FIR दर्ज, पिता भी 14 मई तक हिरासत
  • सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत तीन FIR दर्ज की गई हैं। हासन से JDS सांसद प्रज्वल फिलहाल फरार हैं और इंटरपोल ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
  •  

    कर्नाटक में 26 अप्रैल को वोटिंग से पहले प्रज्वल से जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आए। देवराजे गौड़ा पर इन्हीं वीडियो को लीक करने का आरोप है। हालांकि, इन आरोपों को उन्होंने खारिज कर दिया।

  •  

    फिलहाल, प्रज्वल के पिता रेवन्ना वर्तमान में तीन बच्चों की मां एक महिला के अपहरण के आरोप में जेल में हैं। उन्हें 14 मई तक की ज्यूडिशियल कस्टडी में रखा गया है।

  •  

    SIT ने पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन जारी की

  • इस केस की जांच कर रही SIT ने पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। SIT हेड और ADGP बीके सिंह ने कहा कि पीड़ित महिलाएं 6360938947 पर कॉल कर सकती हैं। उन्हें SIT ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है, टीम खुद जाकर उनसे बात करेगी।
  •  

    SIT ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे रेवन्ना और पीड़ित महिलाओं के वीडियो सोशल मीडिया या पर्सनल मैसेंजर एप्लिकेशन पर शेयर न करें। शेयरिंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कर्नाटक कांग्रेस ने भी ऐलान किया कि वह सेक्स स्कैंडल की पीड़ित महिलाओं को आर्थिक मदद देगी।

  •  
    कर्नाटक सेक्स स्कैंडल पर PM नरेंद्र मोदी ने पहली बार चर्चा की। उन्होंने कहा- प्रज्वल जैसों के लिए जीरो टॉलरेंस नीति है। उसे देश छोड़ने की इजाजत कर्नाटक सरकार ने दी है। ये कानून व्यवस्था का मुद्दा है। अगर घटना गुजरात में होती तो इसके लिए गुजरात की सरकार जिम्मेदार होती.
ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Digitalconvey.com digitalgriot.com buzzopen.com buzz4ai.com marketmystique.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर