Explore

Search

November 29, 2026 7:07 pm

चतरपुरा में फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर साइकिल रैली, 100 से अधिक युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नारायणपुर। युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करने और नशामुक्त समाज का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार को पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चतरपुरा में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण के अवसर पर भव्य साइकिल रैली एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में MY Bharat एवं फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक युवाओं, विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जहां अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए चतरपुरा बस स्टैंड पहुंची तथा निर्धारित मार्ग से वापस विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, नियमित व्यायाम करने ,पर्यावरण संरक्षण और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

         

कार्यक्रम में जिला पार्षद राकेश दायमा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।पंचायत समिति सदस्य रोहताश डूडी ,चतरपुरा सरपंच प्रतिनिधि सुखराम सैनी, पृथ्वीपुरा सरपंच प्रतिनिधि कैप्टन रघुवीर सिंह शेखावत एवं उपसरपंच गिरिराज प्रसाद टेलर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान युवा जागृति संस्थान के सचिव सभी अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

मुख्य अतिथि जिला पार्षद राकेश दायमा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद और नियमित शारीरिक गतिविधियां व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन खेलकूद और व्यायाम के लिए समय निकालना चाहिए। जब व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ होगा तो उसका मानसिक विकास भी बेहतर होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत युवा ही परिवार एवं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश ढाचोलिया ने उपस्थित युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी नशे की बुराई के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

विद्यालय से बस स्टैंड तक आयोजित साइकिल रेस में मोहित सैनी ने प्रथम, कार्तिक ने द्वितीय तथा सौरभ एवं शौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विद्यालय परिसर में आयोजित साइकिल रेस में विपिन सिंह प्रथम,हितेश सैनी द्वितीय और अंकित तृतीय स्थान पर रहे। छोटे बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता में देवेंद्र सैनी ने प्रथम, रोहन ने द्वितीय तथा अंकित गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में युवा जागृति संस्थान के डायरेक्टर गोकुलचंद सैनी, अध्यक्ष ज्ञानचंद सैनी, ईलाइट फाउंडेशन के डायरेक्टर भीम सिंह सैनी, विपिन शर्मा, बनवारीलाल सांगी, रवि मीणा, रॉकी मीणा, श्याम सिंह शेखावत, उमेश जाट, हितेश जाट, व्याख्याता रमाकांत शर्मा, टक्कू मीणा एवं नक्ष मौर्य सहित अनेक ग्रामीण, युवा और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर