Explore

Search

November 26, 2026 12:56 pm

जयपुर में कांग्रेस ने सुनील कुमावत पर खेला दांव, पूर्व जिला प्रमुख रमा चोपड़ा को हराने वाले बने उप जिला प्रमुख उम्मीदवार

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर में उप जिला प्रमुख चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने इस पद के लिए सुनील कुमावत को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी ने सीताराम शर्मा को मैदान में उतारा है। दोनों दलों के बीच मुकाबले को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

रमा चोपड़ा को हराकर आए चर्चा में

सुनील कुमावत हाल ही में हुए जिला परिषद चुनाव में उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने बीजेपी की पूर्व जिला प्रमुख रमा चोपड़ा को हराया था। कुमावत ने जयपुर जिला परिषद के वार्ड 18 से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में उन्होंने रमा चोपड़ा को 7,096 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी।

बीजेपी ने सीताराम शर्मा को बनाया प्रत्याशी

कांग्रेस की ओर से सुनील कुमावत को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बीजेपी ने सीताराम शर्मा पर भरोसा जताया है। अब उप जिला प्रमुख पद के लिए दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।

जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन

जयपुर जिला परिषद के चुनाव में कांग्रेस ने 57 में से 41 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। बीजेपी को 12 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को 2 सीटें मिली थीं। जिला परिषद चुनाव के नतीजों के बाद अब उप जिला प्रमुख पद के चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर