Explore

Search

November 26, 2026 12:46 pm

Biggboss 20: स्काउट ओपी का शॉकिंग कमेंट: लव गिल के साथ बिस्तर और तेल लगाने की बातें, उसने मेरी चड्डी तक धोई, इंटरनेट भड़का

बिग बॉस 20 के प्रोमो में स्काउट ओपी का लव गिल पर अश्लील कमेंट
WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी का मैटर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें गेमर ने पंजाबी हसीना लव गिल को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है. नेशनल टीवी पर 100 से ज्यादा कैमरों के सामने स्काउट ने लव के लिए भद्दी बातें बोली हैं. ये सब बातें बोलकर स्काउट ने भाई-बहन के रिश्ते की सारी मर्यादा तोड़ दी है.

स्काउट का भद्दा कमेंट
वायरल वीडियो में रात में स्काउट और गुल्लू बात कर रहे हैं. स्काउट ने लव को लेकर अपनी फ्रस्ट्रेशन जाहिर की है. स्काउट ने गुल्लू को अपने दिल का हाल सुनाया. वो कहते हैं- एक इंसान के पीछे मैंने कितना टाइम खराब किया है. लव देखती थी कि मैं टाइम पर खाना खा रहा हूं या नहीं. सब कुछ कर रहा हूं या नहीं. मैंने बोला कि मेरे सिर पर तेल लगा देना रोज, बस इतना कहना था, वो मेरे सिर पर रोज तेल लगाए ही जा रही है. मुझे रोज सुबह उठा रही है. उसने मेरी चड्डी तक धोई है. वो बिस्तर हब बन रखा था.

फिर स्काउट ने गुल्लू के बगल में लेटकर इशारा किया है लव बेड पर उनसे चिपकती थीं. स्काउट ने आगे कहा- वो मेरे बगल में लेटकर 30 सेकेंड तक मुझे देखे जा रही है. इसके बाद स्काउट ने बहुत ही अश्लील कमेंट किया. गेमर ने इशारों में कहा कि लव उन्हें हिंट्स देती थीं, जिसकी वजह से वो उनकी तरफ खिंचे चले गए. गेमर ने गुस्से में कहा- पता नहीं मैंने क्या सोचकर उसे वो औहदा दिया था. मेरा गुस्सा इतने पीक पर था कि मैंने सिर तक मुंडवा लिया था. मैंने ऐसा इसलिए किया ताकि मेरा गुस्सा थम जाए. लाइफ में इसने मुझे ट्रॉमा दे दिया है.

ये प्रोमो देखने के बाद इंटरनेट पर गेमर को बैशिंग मिल रही है. लोगों ने स्काउट को ट्रोल किया है. एक वक्त लव और उनके बीच भाई-बहन का रिश्ता था. यूजर्स का कहना है गेमर ने उस रिश्ते की मर्यादा को भंग कर दिया है. किसी ने कहा- स्काउट को शर्म आनी चाहिए. अपनी इस स्टेटमेंट में स्काउट ने आखिरकार लव के लिए फीलिंग्स को कंफेस किया है. ये भी कबूला कि लव की वजह से उन्होंने सिर मुंडवाया था. देखना होगा इस वीकेंड का वार सलमान खान गेमर के स्टेटमेंट पर कैसे रिएक्ट करेंगे.

 

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर