Explore

Search

November 18, 2026 3:12 pm

शेयर बाजार में मचा हाहाकार, निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, सेंसेक्स 600 अंक टूटा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत सुस्त रहने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में बिकवाली तेज हो गई। दोपहर तक सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी में भी 200 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बाजार में आई इस गिरावट से निवेशकों को करीब 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

बुधवार को BSE सेंसेक्स पिछले कारोबारी सत्र के 82,532 के स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 82,376 पर खुला। इसके बाद बिकवाली बढ़ने से सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटकर 81,780 के आसपास पहुंच गया।

वहीं NSE निफ्टी ने भी कमजोर शुरुआत की। मंगलवार को 25,387 पर बंद हुआ निफ्टी बुधवार को 25,323 पर खुला और बाद में 200 अंकों से ज्यादा गिरकर 25,141 के स्तर पर पहुंच गया।

निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये डूबे

शेयर बाजार में आई इस गिरावट का सीधा असर निवेशकों की संपत्ति पर पड़ा। BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप मंगलवार के कारोबार के अंत में करीब 5.11 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो बुधवार को घटकर लगभग 5.05 लाख करोड़ रुपये रह गया।

इस गिरावट के चलते निवेशकों की करीब 6,00,032 करोड़ रुपये की संपत्ति साफ हो गई। बाजार में अचानक आई इस बिकवाली ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

बाजार में गिरावट के दौरान कई बड़े शेयर दबाव में कारोबार करते नजर आए। लार्जकैप शेयरों में Titan में 4.10 फीसदी, Bajaj Finance में 2.30 फीसदी, Eternal में 2.25 फीसदी और TCS में 2.20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं मिडकैप शेयरों में National Aluminium करीब 4.60 फीसदी, Dixon 3.40 फीसदी, KEI Industries 3.10 फीसदी, AU Small Finance Bank 2.50 फीसदी और Mphasis 2.40 फीसदी तक टूट गए।

शेयर बाजार में अचानक आई इस गिरावट से निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। अब बाजार की आगे की चाल और बिकवाली में कमी आने पर निवेशकों की नजर बनी हुई है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर