Explore

Search

November 16, 2026 10:56 am

लेटेस्ट न्यूज़

चांदी की कीमतों में फिर बड़ा क्रैश! रिकॉर्ड हाई से ₹2.49 लाख सस्ती हुई चांदी, सोना भी धड़ाम

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 16 नवंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही चांदी और सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत एक झटके में करीब 6 हजार रुपये प्रति किलोग्राम टूट गई। वहीं, सोने का भाव भी करीब 1,100 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे आ गया।

चांदी में एक झटके में 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट

MCX पर 4 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत सोमवार को कारोबार शुरू होते ही 5,935 रुपये यानी 3 फीसदी से ज्यादा गिरकर 1,70,374 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले शुक्रवार को चांदी 1,76,309 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इस गिरावट ने चांदी को अपने रिकॉर्ड हाई से और दूर कर दिया है।

रिकॉर्ड हाई से ₹2.49 लाख सस्ती हुई चांदी

इस साल जनवरी के आखिरी सप्ताह में चांदी ने MCX पर 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का ऐतिहासिक उच्च स्तर छुआ था। लेकिन इसके बाद कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली। सोमवार की गिरावट के बाद चांदी अपने लाइफटाइम हाई से 2,49,674 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।

सोने के भाव में भी आई गिरावट

चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। MCX पर 4 दिसंबर एक्सपायरी वाला वायदा सोना पिछले कारोबारी दिन 1,36,705 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार को कारोबार शुरू होते ही इसका भाव गिरकर 1,35,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी सोना करीब 1,105 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।

नवंबर में भी लगातार फिसल रहे हैं दाम

अक्टूबर के बाद नवंबर में भी सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। 30 अक्टूबर को MCX पर चांदी 1,79,132 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। सोमवार के भाव से तुलना करें तो नवंबर में अब तक इसकी कीमत में 8,758 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।

हालांकि, सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में खरीदारी या निवेश का फैसला लेने से पहले बाजार की स्थिति और विशेषज्ञों की सलाह पर ध्यान देना जरूरी है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर