Explore

Search

November 12, 2026 4:13 pm

लेटेस्ट न्यूज़

महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग विमान की हार्ड लैंडिंग, रनवे पर फंसा; महिला ट्रेनी पायलट सुरक्षित

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
सोलापुर। महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक ट्रेनिंग विमान की हार्ड लैंडिंग हो गई। इसके बाद विमान रनवे पर ही फंस गया। हादसे में किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। विमान में सवार महिला प्रशिक्षु पायलट पूरी तरह सुरक्षित है।

यह घटना उस समय हुई, जब महिला ट्रेनी पायलट अपनी सोलो क्रॉस-कंट्री उड़ान पर थी। रेडबर्ड एविएशन ट्रेनिंग अकादमी के करण मान ने बताया कि महिला प्रशिक्षु पायलट अकेले क्रॉस-कंट्री फ्लाइट कर रही थी। इसी दौरान विमान की हार्ड लैंडिंग हुई और वह रनवे पर फंस गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

घटना का एक कथित वीडियो भी सामने आया है। इसमें टेकनम पी मेंटर विमान रनवे पर तिरछे कोण पर फंसा दिखाई दे रहा है। मौके पर मेडिकल टीम, दमकलकर्मी और सुरक्षा अधिकारी स्थिति का जायजा लेते नजर आए। घटनास्थल पर एंबुलेंस और दमकल की गाड़ी भी मौजूद थी।

Rajesh Bhagtani
Author: Rajesh Bhagtani

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर