Explore

Search

November 5, 2026 8:25 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों के ऐतिहासिक प्रदर्शन की सराहना की

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियन पैरा गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के खिलाड़ियों, कोचों और खेल अधिकारियों से खास मुलाकात की। इस कार्यक्रम का आयोजन शाम करीब 4:30 बजे किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया, भारतीय ओलंपिक संघ और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री ने देश का गौरव बढ़ाने वाले पैरा-एथलीटों की लगन और अनुशासन की सराहना की।

जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक का अपना सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है। कुल 97 पदक विजेता पैरा-एथलीटों ने 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदकों के साथ कुल 114 पदक जीतकर नया इतिहास रचा। इसके साथ ही भारत ने पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि चीन के हांगझोऊ में 2023 में आयोजित पिछले एशियन पैरा गेम्स में जीते गए 108 पदकों के रिकॉर्ड से भी बेहतर है।

इस ऐतिहासिक सफलता में पैरा-एथलेटिक्स दल का सबसे बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने 22 स्वर्ण, 19 रजत और 24 कांस्य सहित सर्वाधिक 65 पदक भारत की झोली में डाले। इसके अलावा पैरा-बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य सहित 16 पदक जीते तथा पैरा-तैराकी में 3 रजत और 8 कांस्य पदक हासिल किए। खिलाड़ियों और कोचों के साथ इस बातचीत में प्रधानमंत्री ने उन्हें भविष्य की अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए भी शुभकामनाएं दीं और देश में पैरा-स्पोर्ट्स के बढ़ते प्रभाव और इंफ्रास्ट्रक्चर की प्रशंसा की।

Rajesh Bhagtani
Author: Rajesh Bhagtani

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर