Explore

Search

November 2, 2026 12:52 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मथुरा में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी विशाल गिरफ्तार

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

उत्तर प्रदेश के मथुरा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। महोली गांव में हुई इस वारदात के मुख्य आरोपी विकास उर्फ विशाल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। इस मामले में पहले ही कुछ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मामला मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के महोली गांव का है। यहां 28 अक्टूबर 2026 की रात प्रॉपर्टी डीलर रोहताश उर्फ रौतान सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने उनसे शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। रोहताश ने रुपये देने से इनकार किया तो विवाद शुरू हो गया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और गोली मार दी गई। इस हमले में उनकी मौत हो गई थी।

पहले दो आरोपी हुए थे गिरफ्तार

हत्या के मामले में पुलिस ने 30 अक्टूबर को भी कार्रवाई की थी। सलेमपुर-महोली मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी की, जहां बाइक सवार आरोपी मनोज और कंचन सामने आए। पुलिस के अनुसार, इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में मनोज के पैर में गोली लगी, जबकि कंचन को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से हथियार, कारतूस और बाइक बरामद की थी।

आरोपी को शरण देने वाला भी गिरफ्तार

पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी विकास उर्फ विशाल समेत अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने 31 अक्टूबर को 53 वर्षीय पप्पू सिंह को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस का आरोप है कि उसने हत्याकांड के आरोपियों को गोवर्धन क्षेत्र के जतीपुरा में अपने यहां शरण दी थी।

मुख्य आरोपी के पास से सामान बरामद

अब पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास उर्फ विशाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक देसी तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

मथुरा पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर