Explore

Search

October 29, 2026 5:47 pm

सिरोही के भुजैला हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई कार, दो युवकों की दर्दनाक मौत

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले के रोहिड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुजैला हाईवे पर गुरुवार को एक अत्यंत दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पाली से अहमदाबाद की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जोरदार तरीके से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से एक की पहचान पाली निवासी पंकज चंद के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही रोहिड़ा थानाधिकारी ओमकरण पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालकर पास के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। इसके बाद मृतकों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी गई। परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम पूरा कर शवों को उनके सुपुर्द कर दिया।

घटना के बाद हाईवे पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हाईवे पर हुए इस भीषण हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण होने वाले खतरों को उजागर कर दिया है।

Rajesh Bhagtani
Author: Rajesh Bhagtani

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर