Explore

Search

October 22, 2026 9:07 pm

रेलवे में बंपर वेकेंसी, इंतजार खत्म, जानें-कब से शुरू होने जा रही है आवेदन प्रक्रिया

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्ली। रेलवे में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उनके लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया गया है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), जयपुर ने अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों की घोषणा कर दी है। इस वेकेंसी के लिए आवेदन शुक्रवार (23 अक्टूबर) से शुरू हो जाएंगे। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 22 नवंबर तय की गई है। इस भर्ती अभियान का मकसद 2026-27 सेशन के लिए रेलवे डिविजन और वर्कशॉप में 2008 ट्रेनिंग स्लॉट भरना है।

ये है शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी बड़ी डिग्री की आवश्यकता नहीं है। फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी ने केवल मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही ITI पास होना चाहिए।

ये है आयु सीमा

इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 साल एवं अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना आवेदन की लास्ट डेट 22 नवंबर के आधार पर की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर भरा जा सकता है। ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। फॉर्म भरने के साथ अन्य सभी वर्गों से आने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपए फीस जमा करनी होगी। एससी/एसटी एवं पीडब्ल्यूबीडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों को चयन के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू में भाग नहीं लेना होगा।
उन्हें शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके मेरिट लिस्ट में स्थान मिलेगा। जिन उम्मीदवारों का नाम सूची में दर्ज होगा उन्हें केवल दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

किस मंडल में कितने पद

इस भर्ती के लिए जारी नोटिस के अनुसार 2008 पदों को जयपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर के अलग-अलग रेलवे मंडलों तथा कारखानों में बांटा गया है। इसमें अजमेर मंडल में 400 से ज्यादा पद, बीकानेर मंडल में 420 से ज्यादा पद, जयपुर मंडल में 400 से ज्यादा पद और जोधपुर मंडल में 600 से ज्यादा पद हैं। इसके अलावा कैरिज वर्कशॉप अजमेर, लोको वर्कशॉप अजमेर, सिग्नल वर्कशॉप अजमेर और जोधपुर कैरिज वर्कशॉप में भी दर्जनों सीटें खाली हैं।

ऐसे करें आवेदन

– सबसे पहले आरआरसी जयपुर की www.rrcjaipur.in वेबसाइट पर जाएं।

– इसके बाद नोटिस नंबर 04/2026 के तहत एक अप्रेंटिस भर्ती 2026 का लिंक खोलें।

– अब रिवाइज्ड नोटिफिकेशन पढ़ें और संबंधित ट्रेड के लिए एलिजिबिलिटी चेक करें।

– फिर पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें।

– इसके बाद जरूरी मांगे गए डॉक्यूमेंट सही फॉर्मेट में अपलोड करें।

– उम्मीदवार अब लागू हो तो एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।

– इसके बाद फॉर्म को ध्यान से चेक करें और फिर इसे सबमिट कर दें।

– आखिर में फार्म का कंफर्मेशन पेज फ्यूचर के लिए डाउनलोड कर लें।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर