Explore

Search

October 22, 2026 3:51 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से की मुलाकात; बेटे अदीब भी रहे साथ

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

रामपुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने रामपुर जिला जेल पहुंचे। अखिलेश यादव के साथ आजम खान के छोटे बेटे अदीब आजम भी जेल परिसर के अंदर गए।

जेल प्रशासन ने दोनों नेताओं की बातचीत के लिए 45 मिनट का समय निर्धारित किया। इस मुलाकात को लेकर राज्य के सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

माना जा रहा है कि इस वार्ता के दौरान मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य, आगामी चुनाव की रणनीति, सीटों के गणित और संगठन के मुद्दों पर गहराई से चर्चा हुई। जेल से निकलने के बाद अखिलेश यादव आजम खान के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके परिजनों से भी मुलाकात की।

इस मुलाकात के राजनीतिक मायनेआगामी मिशन-2027 के मद्देनजर रामपुर जिला जेल में हुई यह मुलाकात बेहद खास मानी जा रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पार्टी के प्रमुख मुस्लिम चेहरे आजम खान की यह आमने-सामने की भेंट पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया मोड़ ला सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव से ठीक पहले हुई इस मुलाकात के कई दूरगामी सियासी संदेश हैं।

Rajesh Bhagtani
Author: Rajesh Bhagtani

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर