Explore

Search

October 22, 2026 3:51 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इस मशहूर क्रिकेटर को किया गया 2 मैच के लिए सस्पेंड, की यह गलती

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख खिलाड़ी मेगन शट को दो मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। 33 वर्षीय तेज गेंदबाज शट पर यह एक्शन डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवाओं के इस्तेमाल से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने के कारण हुआ है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA)  की ओर से जारी बयान के अनुसार यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट दोनों पर समान रूप से लागू होगा। ऐसे में वह गुरुवार (22 अक्टूबर) को नॉर्थ सिडनी ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में नजर नहीं आएंगी। साथ ही वह 31 अक्टूबर को महिला बिग बैश लीग के 12वें सीजन के शुरुआती मुकाबले में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगी। इसका मतलब है कि शट 31 अक्टूबर को एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ अपनी सेवाएं नहीं दे सकेंगी।

शट के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि यह उल्लंघन डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवाओं के संबंध में खेल विज्ञान और खेल चिकित्सा दिशानिर्देशों के तहत तय आवश्यकताओं का पालन नहीं करने से जुड़ा था। यह नियमों के उल्लंघन की एकमात्र घटना थी, जो टूर्नामेंट से बाहर रहने के दौरान हुई।

शट ने मांगी माफी

मेगन शट ने अपनी सजा स्वीकार कर ली है। उन्होंने नियमों का पालन नहीं कर पाने के लिए माफी मांगी। शट ने कहा कि इस मामले के कारण चर्चा में आने के लिए उन्हें खेद है। साथ ही उन्होंने लोगों से मिले समर्थन के लिए उनका आभार भी जताया। शट ने कहा कि खेल विज्ञान और खेल चिकित्सा से संबंधित दिशानिर्देशों का पालन करना उनकी जिम्मेदारी है और उन्हें इन नियमों का पालन करना चाहिए था।

शानदार रहा है शट का करिअर

शट ने 4 टेस्ट में कुल 9 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 26 रन देकर 4 विकेट है। उन्होंने 114 वनडे में 4.23 की इकोनोमी रेट और 23.07 की औसत से 158 विकेट चटकाए हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बात करें तो यह 19 रन पर 5 विकेट है। शट ने टी20 क्रिकेट में भी चमक बिखेरी है। उनके खाते में 126 मैच में 6.39 की इकोनोमी रेट और 17.84 की औसत से कुल 152 विकेट हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर 5 विकेट है।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर