Explore

Search

October 21, 2026 10:46 pm

लेटेस्ट न्यूज़

’रामायण’ के टिकटों के दाम में उछाल: 3,170 तक पहुंचे रेट्स, फैंस ने बजट को लेकर जताई चिंता

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लीजेंड’ अपनी 5 नवंबर 2026 की रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। जहां एक तरफ फिल्म की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है और इसने देशभर में 5 करोड़ से अधिक का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं दूसरी तरफ सिनेमाघरों में टिकटों के आसमान छूते दामों ने दर्शकों की चिंता बढ़ा दी है।

मुंबई में रिक्लिनर सीट की कीमत 3,170

देश के प्रमुख शहरों में टिकटों के दाम अलग-अलग फॉर्मेट और शो टाइमिंग्स के हिसाब से काफी भिन्न हैं:

मुंबई: मुंबई के प्रीमियम थिएटर्स (जैसे ईरोज आइनोक्स मैक्स) में सुबह के शो का टिकट जहां 530 से 680 के बीच है, वहीं प्रीमियम रिक्लिनर सीट्स के दाम 3,170 तक पहुंच गए हैं।

दिल्ली: दिल्ली में नॉर्मल 3डी शो के टिकट 338 से 550 (बिना जीएसटी) के बीच हैं, जबकि आईमैक्स स्क्रीन्स के टिकट 600 से लेकर 2,400 तक बिक रहे हैं।

बेंगलुरु: 2डी और 3डी फॉर्मेट्स के लिए टिकटों की कीमत 450 से 950 के बीच दर्ज की गई है।

फैंस ने सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने टिकटों के डायनामिक प्राइसिंग (मांग के हिसाब से बढ़ते दाम) पर नाराजगी जताई है। दर्शकों का कहना है कि टिकट बुकिंग ऐप्स पर कुछ ही घंटों के भीतर 800 का टिकट बढक़र 1,200 का हो गया। इसके अलावा, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स द्वारा वसूले जाने वाले सुविधा शुल्क ने भी दर्शकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा दिया है।

एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड

महंगे टिकटों के बावजूद ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने केवल एडवांस बुकिंग के जरिए भारत में 5.44 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और 1 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं।

4,000 करोड़ का मेगा बजट और स्टार कास्ट

दोनों भागों और प्रमोशन को मिलाकर करीब 4,000 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी इस पौराणिक फिल्म को नमित मल्होत्रा, यश और डीनेग द्वारा निर्मित किया गया है।

फिल्म में स्टार कास्ट इस प्रकार है:

रणबीर कपूर: भगवान राम

साई पल्लवी: माता सीता

यश: रावण

रवि दुबे: लक्ष्मण

सनी देओल: हनुमान

अन्य सितारे: अनुपम खेर, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल और विवेक ओबेरॉय

यह फिल्म 5 नवंबर को भारत समेत दुनियाभर के सिनेमाघरों में आईमैक्स, 3डी और अन्य प्रीमियम फॉर्मेट्स में रिलीज होगी।

Rajesh Bhagtani
Author: Rajesh Bhagtani

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर