पिछले 50 सालों से अपने अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले थलाइवा रजनीकांत ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत साबित कर उदी है। गत 15 अक्टूबर को पैन इंडिया रिलीज हुई एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘जेलर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने महज 6 दिनों के भीतर वैश्विक स्तर पर 500 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है। दशहर के पावन पर्व पर जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबारी आंकड़े जुटाने में सफलता प्राप्त करते हुए स्वयं को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये के करीब पहुंचा दिया है। 6 दिन के कारोबार को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि जेलर-2 जल्द ही अपने प्रीक्वल (पहली ‘जेलर’) का रिकॉर्ड तोडक़र आगे निकल जाएगी।
छठे दिन की कमाई और कुल कलेक्शन
दशहरा की छुट्टी का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला। सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार, छठे दिन ‘जेलर 2’ ने 45.55 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया।
फिल्म के शुरुआती दिनों का बॉक्स ऑफिस सफर कुछ इस प्रकार रहा:
पहला दिन (ओपनिंग): 59.7 करोड़ रुपये (नेट घरेलू कारोबार)
दूसरा दिन: 37.10 करोड़ रुपये
तीसरा दिन: 47.25 करोड़ रुपये
चौथा दिन: 55.85 करोड़ रुपये
पांचवां दिन: 42.35 करोड़ रुपये
छठा दिन (दशहरा): 45.55 करोड़ रुपये
भारत में ‘जेलर 2’ का कुल नेट कलेक्शन 289.14 करोड़ रुपये और ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन 338.58 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, सातवें दिन की शुरुआत में भी फिल्म ने अच्छी रफ्तार बनाए रखी है।
2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म
साल 2026 बॉक्स ऑफिस के लिए काफी शानदार साबित हो रहा है। ‘धुरंधर 2’ के बाद ‘जेलर 2’ इस साल 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली तीसरी फिल्म बन गई है।
साल 2026 की टॉप फिल्में (वैश्विक स्तर पर ग्रॉस):
धुरंधर 2: द रिवेंज: 1,813.39 करोड़ रुपये
दृश्यम 3: द कंक्लूजन: 556.22 करोड़ रुपये
जेलर 2: 500+ करोड़ रुपये (कमाई जारी)
हनुमान अंश: 450.68 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2: 450.19 करोड़ रुपये
तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्में:
कमाई के मामले में तमिल सिनेमा की शीर्ष फिल्मों में ‘2.0’ (700-850 करोड़ रुपये) पहले स्थान पर है, जबकि ‘जेलर’ (605-650 करोड़ रुपये) और ‘कुली’ जैसी फिल्में भी इस रेस में शामिल हैं। ‘जेलर 2’ बहुत जल्द अपने प्रीक्वल और अन्य फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोडऩे की ओर बढ़ रही है।








