लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी द्वारा कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाए जाने और मैरी कॉम के शो से बाहर होने के बाद, अब घर का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें जानी-मानी अभिनेत्रियां आम्रपाली दुबे और माही विज आपस में भिड़ती हुई नजर आ रही हैं। दोनों के बीच हुआ यह झगड़ा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सामने आए प्रोमो के अनुसार, विवाद की शुरुआत घर की रसोई (किचन) से हुई। आम्रपाली दुबे किचन में खाना बना रही होती हैं, तभी माही विज उनसे दाल चढ़ाने के लिए कहती हैं। इस बात पर आम्रपाली भड़क जाती हैं और कहती हैं कि उन्हें अपना काम अच्छी तरह पता है और माही बार-बार एक ही बात को दोहरा रही हैं।
इस पर दोनों अभिनेत्रियों के बीच तीखी बहस छिड़ जाती है। माही विज कहती हैं कि लोग उनके पास आकर खाने में देरी की शिकायत करते हैं, जिसके जवाब में आम्रपाली कहती हैं कि वह उन पर बिना मतलब चिल्ला नहीं सकतीं।
गौरतलब है कि ‘बिग बॉस 20’ में शुरुआत से ही कई बड़े नाम शामिल रहे हैं, जिसमें रोहेद खान, ईशा रिखी, रीति तिवारी, अमन गांधी, नकुल धुल और मैरी कॉम जैसे कंटेस्टेंट्स पहले ही बाहर हो चुके हैं।
वर्तमान में शो में माही विज, आम्रपाली दुबे, कनिका मान, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर (गुल्लू), तन्मय सिंह (ScoutOp), हर्ष विजय माचरे (यंग DSA), आसिफ खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह और मनीष गोयल जैसे प्रतियोगी बचे हुए हैं। किचन में हुए इस ताजा घमासान के बाद घर के समीकरण किस ओर करवट लेते हैं, यह आने वाले एपिसोड्स में साफ होगा।








