Explore

Search

October 24, 2026 11:21 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बीएमसीएच का 29वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न,विमल चंद सुराणा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

उत्सव में दिखे कला के रंग
जयपुर। बीएमसीएच एवं कैंसर केयर ने अपने 29वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अस्पताल परिवार की एकजुटता और रोगियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता स्पष्ट रूप से झलकी। समारोह की मुख्य अतिथि राजस्थान की सांसद मंजू शर्मा ने अपने संबोधन में बीएमसीएच की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा में समर्पण और मानवीय संवेदना सबसे बड़ा अवॉर्ड है।
बीएमसीएच के अध्यक्ष नवरतन कोठारी ने स्वागत भाषण में संस्थान की यात्रा और भविष्य की दिशा पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कैंसर केयर की अध्यक्ष अनिला कोठारी ने कैंसर मरीजों के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता बताई। कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत मेजर जनरल एस.सी. पारीक  ने अस्पताल की उपलब्धियों और सेवाओं की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की।


समारोह के दौरान चिकित्सालय के प्रबंध न्यासी विमल चंद सुराणा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके जीवन के आधारित फिल्म भी प्रदर्शित की गई। इस मौके पर मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ अजय बापना एवं रेजिडेंट डॉ सुरेश गुप्ता, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर डॉ संजीव पाटनी, सीनियर कंसल्टेंट डॉ शिखा तिवाड़ी, सीनियर रेजिडेंट डॉ लता गुप्ता, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ तेज प्रकाश सोनी को संजीवनी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ स्टार टीम अवॉर्ड, वी केयर अवॉर्ड, आई केयर, मार्वल और सारथी अवॉर्ड्स देकर उन कर्मचारियों और टीमों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने रोगियों की सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया।


समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और जीवंत बना दिया। रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की सामूहिक संगीत प्रस्तुति, डॉ. प्रशांत शर्मा का बांसुरी वादन, विभिन्न विभागों के नृत्य और फार्मेसी एवं फाइनेंशियल काउंसलिंग विभाग का नाटक ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कैंसर केयर टीम, पैथोलॉजी, बिलिंग, हेल्पिंग स्टाफ और अन्य विभागों की प्रस्तुतियों ने दिखाया कि अस्पताल केवल इलाज नहीं, बल्कि परिवार की तरह जुड़ा हुआ संस्थान है। कार्यक्रम का समापन चीफ ग्रोथ ऑफिसर डॉ. पुनीत सिंह के धन्यवाद ज्ञापित किया।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर