Explore

Search

October 3, 2026 11:30 am

CJP के प्रदर्शन में बुजुर्ग की मौत, सीने में दर्द के बाद अस्पताल ले जाते समय बिगड़ी हालत

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे 75 वर्षीय बुजुर्ग गोपालकृष्ण सुब्बैया पिल्लई की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पुलिस के अनुसार, उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है।

प्रदर्शन देखने पहुंचे थे बुजुर्ग

पुलिस के मुताबिक, गोपालकृष्ण सुब्बैया पिल्लई ठाणे के रहने वाले थे। वह शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे शिवाजी पार्क पहुंचे थे। इस दौरान CJP की ओर से विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। करीब आधे घंटे बाद, शाम लगभग 5 बजे गेट नंबर 6 के पास उन्हें बेचैनी महसूस हुई और उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की।

मौके पर दिया गया प्राथमिक उपचार

बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही उनके साथ मौजूद लोगों और वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने मदद की। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद एक डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें तुरंत शिवाजी पार्क स्थित सुश्रुषा अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी हालत और बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, चिकित्सकों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।

पुलिस ने दर्ज की आकस्मिक मौत की रिपोर्ट

घटना के बाद पुलिस ने मामले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है। रिपोर्टों के मुताबिक, परिवार की ओर से कोई आपत्ति नहीं जताए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

किस मुद्दे को लेकर हुआ था प्रदर्शन?

शिवाजी पार्क में CJP का यह प्रदर्शन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग शिवाजी पार्क में जुटे थे।

इस बीच प्रदर्शन स्थल पर 75 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने और बाद में अस्पताल में उनकी मौत की घटना सामने आई। पुलिस ने घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर