Explore

Search

September 7, 2026 1:30 pm

जयपुर में बॉडी बिल्डर की मौत से मचा हड़कंप! अहमदाबाद से आया था मिलने, फ्लैट में मिला शव

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। राजधानी जयपुर के करणी विहार इलाके में एक बॉडी बिल्डर की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। 30 वर्षीय युवक का शव फ्लैट के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक अहमदाबाद (गुजरात) से अपनी धर्म बहन से मिलने आया था।

क्या है पूरा मामला?

मृतक की पहचान दौसा जिले के लालसोट निवासी लोकेश शर्मा उर्फ लक्की (30) पुत्र सुरेश चंद शर्मा के रूप में हुई है। लोकेश पिछले कई सालों से अहमदाबाद में रहकर बॉडी बिल्डिंग करते थे। दो दिन पहले वह जयपुर के करणी विहार स्थित जगदम्बा नगर में रहने वाली अपनी धर्म बहन से मिलने आए थे।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात खाना खाने के बाद लोकेश कमरे में सोने चले गए। देर रात उन्होंने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार दोपहर जब कमरे में से कोई आवाज नहीं आई तो परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खोला और लोकेश का शव फंदे से लटका हुआ पाया।

पुलिस जांच में जुटी

करणी विहार थाने के एसएचओ सत्यपाल यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले को आत्महत्या का बताते हुए जांच शुरू कर दी है। मौत के पीछे किसी और वजह की जांच भी की जा रही है।

परिजनों में मातम छाया हुआ है। लोकेश फिटनेस के शौकीन थे और बॉडी बिल्डिंग में सक्रिय रूप से शामिल रहते थे। अहमदाबाद से जयपुर आने के बाद उनके साथ किसी तरह की कोई अनबन या परेशानी की खबर अभी तक सामने नहीं आई है।

पुलिस आगे की जांच जारी रखे हुए है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारण का पता चल सकेगा।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर