Explore

Search

August 23, 2026 4:57 pm

पेड़ लगाओ–जीवन बचाओ अभियान 2026” के तहत सुमन मीणा की पहल से जमवारामगढ़ क्षेत्र में हुआ दो दिवसीय वृहद वृक्षारोपण एवं वृक्ष वितरण कार्यक्रम

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जन भागीदारी से बनेगा हरित जमवारामगढ़- सुमन मीणा

 

जमवारामगढ। पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा आमजन को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से श्री लक्ष्मीनारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट, कानडियावाला एवं टीम सुमन मीणा (TSM), जमवारामगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार एवम रविवार पेड़ लगाओजीवन बचाओ अभियान 2026के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण एवं वृक्ष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अभियान के तहत वृक्षारोपण को जमवारामगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कानडियावाला कृषि फार्म से प्रारंभ होकर पापड़,राहोरी,रूपवास,मुंडला, हिराला स्टैंड,लाली,रामपुरावास,चौमुखा,साऊँ,जमवारामगढ,गोपालगढ़, अनूपपुरा,सामरेड़, माथासूला, बहलोड़, चिलपली मोड़, केला का बास, ताला, दंताला गुर्जरान, दंताला मीणा, बीलोद एवं टोडामीणा सहित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण एवं पौधा वितरण किया गया ।

 

सुमन मीणा की सक्रिय पहल

 अभियान में सुमन मीणा की विशेष एवं सक्रिय भूमिका है। ट्रस्ट अध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य तथा पूर्व सरपंच के रूप में वे लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र में जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रही हैं। उनके नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति ग्रामीणों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।

 सुमन मीणा ने आमजन से अपील की कि हर परिवार कम से कम  दो पौधा लगाए और उसे पेड़ बनने तक उसकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं।

 

डॉ. हरसहाय मीणा, आईएएस का पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण का जुनून

 श्री लक्ष्मीनारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्ट संरक्षक डॉ. हरसहाय मीणा (आई.ए.एस.) ने अभियान को अधिक व्यापक जनआंदोलन बनाने पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्तिएक पेड़की भावना को जन-अभियान का रूप देकर ही हम अपने गांवों और क्षेत्र को अधिक हरा-भरा बना सकते हैं। आज लगाए गए पौधे आने वाले वर्षों में छाया, ऑक्सीजन, हरियाली और पर्यावरणीय संतुलन के रूप में समाज को अपना योगदान देंगे।

 

 डॉ. हरसहाय मीणा ने युवाओं, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का किया आह्वा 

 अभियान के माध्यम से लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम। कार्यक्रम में पौधे लगाने के साथ-साथ आमजन को पौधों के संरक्षण, जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प भी दिलाया जाएगा। सुमन मीणा एवं डॉ. हरसहाय मीणा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस अभियान को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर इसे निरंतर चलने वाला जन-अभियान बनाएं और अपने घर, खेत, सार्वजनिक स्थान तथा गांव में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लें।

 

अभियान के दौरान रंगलाल चावंडिया, मुकेश सीकर, चन्द्रसिंह तहसीलदार, घाटी, फूलचंद कल्याण सहाय राकेश डालू , शम्भू , विनोद सालाडवास,मांगीलाल तेजपाल राजपुरवास, जयराम मानोता, धोलू,रोहिताश , अमित मीणा, धोलूराम, पूरण, सन्नी , राकेश डालू, लेखराज, दिनेश , देवेन्द्र देवड़वाल, ओम प्रकाश प्रजापत, राकेश , मुकेश डोडा , हरलाल , , सन्नी, पुरण, लेखराज,हीरालाल, श्रीकृष्ण, फैलीराम नटाटा, कजोड़ कैलानवास, राजेश सरजोली डूंगरसी, खेमचंद झोल एवम टीम सुमन मीणा , जमवारामगढ़ के सैकड़ो कार्यकर्ता, ग्रामीण, पर्यावरण प्रेमी और  ट्रस्ट के सक्रिय उपस्थित रहे ।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर