जयपुर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेरदा सवाईमाधोपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह देशभक्ति पर्यावरण संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहा समारोह के दौरान एक पेड़ जीवन के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया गया, इस कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से तिरंगा पट्टी माला एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया संस्था प्रधान कैलाश सिसोदिया ने अतिथियों का सम्मानपूर्वक सत्कार करते हुए प्रत्येक अतिथि को सागवान का एक एक पौधा भेंट किया, इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया, विद्यालय की वाटिका में अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया, अतिथियों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की नींव हैं इस समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया, विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा संस्था प्रधान कैलाश सिसोदिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने का अवसर नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का दिन भी है, एक पेड़ जीवन के नाम अभियान के माध्यम से विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता दिवस को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर समाज को एक सकारात्मक एवं सार्थक संदेश देने का प्रयास किया है कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार अतिथियो अभिभावको एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया, तथा अधिकाअधिक पोधारोपण एंव उनके संरक्षण का संकल्प लिया|







