Explore

Search

August 18, 2026 8:31 pm

स्वास्थ्य कर्मी ने खिलाई खून बढ़ने गोली, चिकित्सा संस्थान, अंागनबाडी केन्द्रों व स्कूलों में शक्ति दिवस का आयोजन

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
सीकर। आपका बच्चा चिड़चिड़ा हो गया है। खेलते समय जल्दी थक जाता है। तो उसे चिकित्सकों को दिखाएं। बच्चा अनीमिया से पीड़ित हो सकता है। यही नहीं, शरीर में खून की कमी से ठंड लगने, सांस लेने में कठिनाई, चक्कर और सिर दर्द भी हो सकता है।
इसकी रोकथाम के लिए हर माह के प्रत्येक मंगलवार को चिकित्सा विभाग की ओर से शक्ति दिवस मनाया जाता है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को शक्ति दिवस पर महिलाओं व बच्चों को एनीमिया से मुक्त करने के लिए आयरन की गोली दी गई। अनीमिया से बच्चों, किशोर किशोरियांे, गर्भवती, धात्री व अन्य सभी वर्ग के लोगों को मुक्त रखने के लिए विभाग की ओर से यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शरीर में खून की मात्रा की जांच कर खून बढ़ने की गोली दी जाती है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने बताया कि मंगलवार को जिले के चिकित्सा संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों व शिक्षण संस्थाओं पर स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों, किशोर किशोरियों, गर्भवती व धात्री महिलाओं की स्क्रीनिंग की एवं खून जांच कर शरीर में खून की कमी नहीं हो, इसके लिए आयरन फोलिक एसिड की गोली तथा बच्चों को सिरप पिलाई।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हर्षल चौधरी ने मंगलवार को जिले के सब सेंटर हरदयालपुरा, दादली, कुंडली और चौनपुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने शक्ति दिवस, परिवार कल्याण, टीकाकरण की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही पिंक और बिल्यू टेबलेट तथा आयरन सिरप की उपब्धता के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों का भी रिव्यू किया गया। परिवार कल्याण के साथ सभी साधन के स्टॉक भी पर्याप्त रखने के निर्देश प्रदान दिए। उनके साथ आईपीएएस से अशोक कुमार सैनी साथ रहे।
Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर