प्रतापगढ़। जिले की आईटीआई प्रतापगढ़ में राज्य सरकार ने प्रवेश के लिए पुनः आवेदन फॉर्म खोले है।
संस्थान के उपनिदेशक प्रेमचंद यादव ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक प्रवेश फॉर्म नही भरा था वे अभ्यर्थी दिनांक 20 अगस्त दोपहर 1 बजे तक प्रवेश फॉर्म को भरकर मय दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियों के साथ आईटीआई प्रतापगढ़ में जमा करा सकते हैं ।
उपनिदेशक ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रथम ओर द्वितीय मेरिट सूची में नही हुआ था तथा जिन्होनें पूर्व भी प्रवेश आवेदन फॉर्म भरा हुआ है ऐसे अभ्यर्थी भी दिनांक 17 अगस्त से 20 अगस्त दोपहर 1 बजे तक प्रवेश फॉर्म जमा करा सकते हैं ।
संस्थान में प्रवेश दिनांक 21 अगस्त को प्रातः 11 बजे से होंगे। सभी आवेदित अभ्यर्थियों को उक्त तिथि के दिन अपने मूल दस्तावेज ओर फीस के साथ आईटीआई प्रतापगढ़ में व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति होना होगा। संस्थान में विभिन्न ट्रेडों रिक्त सीटो की जानकारी को कार्यालय समय पर देखा जा सकता है।








