Explore

Search

August 18, 2026 7:30 pm

थेवा कला एवं स्वरोजगार योजनाओं पर युवाओं को दी जानकारी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

प्रतापगढ़। राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘पंच गौरव’ के अंतर्गत ‘एक जिला एक उत्पाद—थेवा’ विषय पर शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, प्रतापगढ़ में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में युवाओं को जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, प्रतापगढ़ द्वारा संचालित ओडीओपी पॉलिसी, एमएसएमई पॉलिसी, एक्सपोर्ट पॉलिसी एवं रोजगार सृजन से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यशाला में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी तथा डॉ. भीमराव अम्बेडकर उद्यम प्रोत्साहन योजना सहित स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी पॉवर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रदान की गई। कार्यक्रम में 100 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।

महाप्रबन्धक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र मंजू माली ने स्वागत उद्बोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। अग्रणी बैंक के प्रबन्धक परेश नाथ बेनर्जी ने बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्राचार्य अश्मा गौरी खान ने युवाओं को स्वरोजगार के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला उद्योग एवं वाणिज्य अधिकारी प्रिन्स परमार भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मां शारदे के पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर माननीय अतिथियों को थेवा कला की फोटो फ्रेम उपहार स्वरूप भेंट की गई। कार्यक्रम के आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी सुखलाल मईड़ा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी  नरेन्द्र सालवी, भेरूसिंह भाटी एवं मुकेश रैदास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच संचालन मनोज सोलंकी ने किया।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर