दो मिनट का मौन रखकर विधान सभा कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को विधान सभा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री किशन लाल भोजक के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. भोजक मिलनसार और कर्त्तव्य निष्ठ कर्मचारी थे। लम्बे समय से बीमार चल रहे श्री भोजक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्री देवनानी ने दिवगंत की आत्म शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। श्री भोजक के निधन पर विधान सभा में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर स्व. भोजक को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राजस्थान विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक श्री के.के. शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव श्री संजीव शर्मा व श्री नन्द किशोर शर्मा सहित विधान सभा के सभी अधिकारीगण और कर्मचारीगण मौजूद थे।








