जयपुर, 3 जुलाई। सीकर जिला प्रभारी सचिव सुबीर कुमार ने शुक्रवार को सीकर नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर तथा खंडेला की ग्राम पंचायत कांसरड़ा तथा पलसाना की ग्राम पंचायत रैवासा में ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों को पट्टे व विभिन्न स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। प्रभारी सचिव ने नगर परिषद कैम्प की शानदार व्यवस्था और उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था के लिए वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा और शिविर प्रभारी पूनम महला की प्रशंषा की।
सुबीर कुमार ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
प्रभारी सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर इसी दिशा में एक प्रभावी पहल है। इससे आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।
ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप








