Explore

Search

April 15, 2026 12:46 am

महिला एवं बाल विकास को मिलेगा बल, रितु जैन बनीं WPSF की राष्ट्रीय सलाहकार

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय संगठन Women Power Sociality Foundation (WPSF) ने जयपुर की सक्रिय समाजसेवी रितु जैन को राष्ट्रीय सलाहकार के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री राज कन्या जी के निर्देशानुसार की गई, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजरानी जी और संयोजक संतोष कुमार जी की अनुशंसा तथा सचिव ऊमा सोनी जी की सहमति शामिल रही।

रितु जैन, जो जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र की निवासी हैं, लंबे समय से सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनकी कार्यनिष्ठा, समर्पण और समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि रितु जैन अपने नए पद की गरिमा को बनाए रखते हुए महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उनका अनुभव और सामाजिक कार्यों में सक्रियता संगठन की गतिविधियों को और मजबूती प्रदान करेगी।

इस अवसर पर रितु जैन ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी और समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।

यह नियुक्ति न केवल रितु जैन के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, बल्कि जयपुर के सामाजिक क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। इससे महिला सशक्तिकरण और बाल विकास से जुड़े प्रयासों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर